'दिल्ली एयरपोर्ट पर बम है...', धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, वारदात के पीछे सामने आई ये वजह

Delhi Crime News: विमानों में बम होने की झूठी धमकी देने वाला शख्स पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को दबोचा है। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी ने धमकी क्यों दी? इसके पीछे खास वजह बताई है।

Delhi Crime News

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को दबोचा है, जो विमानों में बम होने की झूठी धमकी देता था। आरोपी को दिल्ली से ही अरेस्ट किया गया था। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर पुलिस को बम होने की धमकी मिली थी। जिसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई। लेकिन आरोपी पुलिस से बच नहीं पाया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि 25/26 अक्टूबर की रात को आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए दो बम होने की धमकी भरे मैसेज भेजे थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एसयूए एससीए अधिनियम 1982 और 351(4) बीएनएस की धारा 3(1)(डी) के तहत केस दर्ज शुरू कर जांच की थी। धमकी की बात अफवाह निकली।

विज्ञापन

फेमस होने के लिए दी धमकी

जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि मैसेज शुभम उपाध्याय नाम के एक रजिस्टर्ड अकाउंट से भेजा गया था। आरोपी को दिल्ली के उत्तम नगर से अरेस्ट किया गया है। आरोपी 25 साल का है, जो राजापुरी कॉलोनी में रहता है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह टीवी पर इसी तरह की न्यूज देख रहा था। जिसके बाद सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने यानी फेमस होने के लिए ऐसी धमकी दे डाली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि शुक्रवार को 25 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बम होने की धमकी मिली थी। इंडिगो के एक प्रवक्ता के अनुसार उनकी एयरलाइन की कोझिकोड से दम्माम जाने वाली उड़ान के अलावा 6 फ्लाइट्स में बम होने की धमकी मिली थी। सूत्रों के मुताबिक विस्तारा और स्पाइसजेट की भी 7-7 उड़ानों को ऐसी धमकी दी गई थी। जबकि एयर इंडिया की छह उड़ानों में बम होने की झूठी धमकी मिली। इंडिगो की 6E 11 (दिल्ली से इस्तांबुल), 6E 2099 (उदयपुर से दिल्ली), 6E 17 (मुंबई से इस्तांबुल), 6E 58 (जेद्दा से मुंबई), 6E 133 (पुणे से जोधपुर) और 6E 108 (हैदराबाद से चंडीगढ़) फ्लाइट में बम की धमकी दी गई थी।

विज्ञापन

275 फ्लाइट्स को मिल चुकी धमकी

इंडिगो प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 12 दिन में लगभग 275 फ्लाइट्स में बम की धमकी की सूचना मिल चुकी है। एहतियात के तौर पर जब भी धमकी मिली है, उनकी एयरलाइन ने विमान की सुरक्षा के साथ-साथ दूसरे जरूरी उपाय भी किए हैं। कई मामलों में विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग भी हुई है। सभी मामलों में यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया है। अधिकतर धमकियां सोशल मीडिया के द्वारा मिली हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और मेटा से एयरलाइन कंपनियों को धमकी के बारे में डेटा साझा करने के लिए कहा गया है। वहीं, आरोपियों की पहचान में वे लोग पुलिस आदि एजेंसियों का सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ