नशे में धुत थी महिला पुलिस अफसर, बीच सड़क दूसरी महिला से की शर्मनाक हरकत; वीडियो वायरल

Police Officer Drunk Video Viral: पश्चिम बंगाल की महिला पुलिस अधिकारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में दिख रही महिला अधिकारी नशे में धुत है। वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

West Bengal news

West Bengal News: पश्चिम बंगाल पुलिस का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला पुलिस अधिकारी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि महिला पुलिस अधिकारी शराब के नशे में धुत है। वह सामने खड़ी एक महिला की गर्दन पकड़ उसे किस करने का प्रयास करती है। यह पहली बार नहीं है। नशे में धुत पुलिस वालों के कई वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं। ताजा वीडियो पश्चिम बंगाल का बताया जा रहा है। जिसे एक बीजेपी नेता ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया है। हालांकि न्यूज24 वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

वीडियो में दिख रहे दूसरे लोग

वीडियो सिलीगुड़ी का बताया जा रहा है। महिला पुलिस अफसर गश्त पर थी। इसी दौरान वह नशे की हालत में दूसरी महिला के साथ शर्मनाक हरकत करती है। महिला अधिकारी का नाम तान्या रॉय बताया जा रहा है। जो सहायक उप निरीक्षक के पद पर तैनात है। वीडियो में और भी लोग नजर आ रहे हैं। जो पुलिस से बात करते दिख रहे हैं। अचानक महिला पुलिस अधिकारी सामने खड़ी महिला के पास आकर उसे किस करने लगती है। जिसके बाद सामने वाली महिला उसे दूर हटा देती है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मामला 23 अक्टूबर का है। एएसआई तान्या की कई लोगों से बहस इस वीडियो में दिख रही है। आपको बता दें कि सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर गुलाबी पुलिस वैन चला रखी है। बुधवार रात को गुलाबी वैन की टक्कर एक जुआरी से हो जाती है। जिसके बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो जाते हैं। वहीं, पुलिस कमिश्नर ने मामला सामने आने के बाद आरोपी तान्या रॉय को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

बीजेपी ने उठाए सवाल

बीजेपी नेता समिक भट्टाचार्य ने वीडियो को शेयर कर बंगाल पुलिस के इस तरह के व्यवहार पर निराशा जाहिर की है। उन्होंने लिखा है कि आप पश्चिम बंगाल पुलिस की स्थिति देख चौंक सकते हैं। पिंक पेट्रोल की एएसआई का गश्त के दौरान इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है। उसके खिलाफ पहले भी नशे में काम करने के आरोप लग चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ