---विज्ञापन---

दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक से कितने अलग होंगे आयुष्मान आरोग्य मंदिर? क्या-क्या मिलेगी सुविधा

दिल्ली सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक को अब हटाने का फैसला लेते हुए आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए गए हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत दिल्ली में 1139 सबस्टेशन स्थापित होंगे। नए आरोग्य मंदिरों के चलने के बाद मोहल्ला क्लीनिक को बंद कर दिया जाएगा। चलिए जान लेते हैं मोहल्ला क्लीनिक से कितने अलग हैं आयुष्मान आरोग्य मंदिर।

---विज्ञापन---

दिल्ली में 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिर का आज दिल्ली सरकार नें उद्घाटन किया। इस आयुष्मान आरोग्य मंदिर में निशुल्क दवाई और टेस्ट होगा। इसमें 105 टेस्ट होंगे। वहीं, 2 डॉक्टर्स पूरे समय मौजूद रहेंगे जो दिल्ली सरकार के कर्मचारी हैं। दिल्ली सरकार ने कई इलाकों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (Ayushman Arogya Mandir) इस्टैबलिश्ड किए जा रहे हैं। वहां जितने भी मोहल्ला क्लीनिक हैं, वो अब हटा दिए जाएंगे। आपको बता दें, यह फैसला 17 अप्रैल को लिया गया। इसमें 1139 सबस्टेशन की मंजूरी दी गई है, जिनमें से 70 जगहों पर बनाने का काम मई में पूरा करने का लक्ष्य है। इसके अलावा, साल 2025-26 के लिए नेशनल हेल्थ मिशन के तहत 123 प्राइमरी हेल्थ सेंटर को मंजूरी दी गई है।

दिल्ली में 33 ‘आयुष्मान मंदिरों’ का उद्घाटन

दिल्ली की स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। दिल्ली में दिल्ली सरकार 1100 से ज़्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण कर रही है। इसके साथ ही दिल्ली में बन कर तैयार हुए 33 ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिरों’ का उद्घाटन करेगी। आज सुबह 9 बजे अपनी विधानसभा में सभी दिल्ली सरकार के मंत्री आरोग्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे।

---विज्ञापन---

मोहल्ला क्लीनिक कब शुरू हुआ था?

आम आदमी पार्टी ने 2015 में मोहल्ला क्लीनिक शुरू किए थे, जिसका मकसद गरीबों के साथ-साथ मिडिल क्लास लोगों को फ्री में इलाज मिल पाए। ज्यादातर इनमें सर्दी, फीवर, खांसी, और छोटी-छोटी बीमारियों का उपचार करना होता था। इसमें प्रेग्नेंट महिलाओं को वैक्सीनेशन जैसी सेवाएं भी मिलती हैं। ये मोहल्ला क्लीनिक  अरविंद केजरीवाल ने शुरू किया था।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आरोग्य मंदिर बनाएं जाएंगे। दिल्ली के अंदर 1139 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनने हैं। 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिर दिल्ली सरकार, नगर निगम और नई दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल डिस्पेंसरियां में तैयार हो चुकी हैं। इसके बाद जल्द ही 30 एक्सट्रा आयुष्मान भी जल्द शुरू किए जाएंगे। इसनें कई मोहल्ला क्लीनिक को भी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बदल दिया जाएगा। इन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मोहल्ला क्लीनिक और डिस्पेंसरियों के मुकाबले में ज्यादा सुविधा मिलेगी। इसमें अलग-अलग उपचार, जांच के साथ-साथ स्क्रीनिंग भी की जाएगी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर दिल्ली की बीजेपी सरकार शुरू कर रही है।

---विज्ञापन---

आरोग्य मंदिर और मोहल्ला क्लीनिक में अंतर?

आरोग्य मंदिर में महिलाओं को डिलीवरी से लेकर पूरी देखभाल मिलेगी। वहीं, मोहल्ला क्लीनिक में ऐसा कुछ नहीं था। इसमें सरकार खासतौर पर शहर के लोगों पर फोकस कर रही है। आरोग्य मंदिरों में इलाज सुबह से दोपहर तक मिलेगा।

ये भी पढ़ें-  भाजपा ने 100 दिन के कार्यकाल में दिल्ली को बनाया नर्क, आप नेता ने लगाया बड़ा आरोप 

---विज्ञापन---

First published on: Jun 17, 2025 08:08 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola