---विज्ञापन---

Kisan Andolan: पुलिस-किसानों में शंभु बॉर्डर पर टकराव, खदेड़ने को छोड़े गए आंसू गैस के गोले

Farmers Protest Shambhu Border Clash: किसानों और पुलिस के बीच शंभु बॉर्डर पर टकराव हुआ है। पुलिस ने किसानों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं, देखिए क्या माहौल है?

---विज्ञापन---

Kisan Andolan Latest News: दिल्ली कूच करने की राह पर बढ़ रहे किसानों का पुलिस के साथ टकराव हुआ है। पंजाब-हरियाणा को जोड़ने वाले शंभु बॉर्डर पर तैनात पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। बताया जा रहा है कि पंजाब और हरियाणा के हजारों किसान ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर बॉर्डर पर पहुंचे। अचानक उन्होंने बैरिकेड उखाड़ने शुरू कर दिए।

यह देखकर पहले पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी, लेकिन जब वे नहीं माने तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर उन्हें खदेड़ने की कोशिश की तो भगदड़ मच गई। दरअसल, किसान एक बार फिर दिल्ली में आंदोलन करने के इरादे से घरों से निकले हैं। क्योंकि भाजपा की मोदी सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है और MSP समेत किसानों की कई मांगें अब तक पूरी नहीं हुई हैं, इसलिए किसान भड़के हुए हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Feb 13, 2024 12:14 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola