दिल्ली में बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल और साउदर्न रेंज ने मधु विहार इलाके में नकली ENO और Nescafé बनाने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है.
पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया, जिसमें करीब 1 लाख ENO सैशे, 50 हजार नकली कॉफी सैशे, 500 किलो कॉफी पाउडर और पैकेजिंग मशीनें शामिल हैं. जांच में सामने आया कि ये नकली उत्पाद देशभर में सप्लाई किए जा रहे थे, जिससे लोगों की सेहत को गंभीर खतरा पैदा हो सकता था.
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दो फ्लैट्स में चल रही अवैध फैक्ट्रियों पर छापा मारा और मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तम दास, पापाई दास उर्फ पंकज, नितिन भारद्वाज और संजय बंसल के रूप में हुई है. मुख्य आरोपी नितिन भारद्वाज को देहरादून से गिरफ्तार किया गया, जबकि संजय बंसल को कश्मीरी गेट के पास से पकड़ा गया.
जांच के दौरान संबंधित कंपनियों ने पुष्टि की है कि बरामद सभी उत्पाद पूरी तरह नकली हैं और आरोपियों के पास इन ब्रांड्स के नाम पर उत्पादन या बिक्री की कोई अधिकृत अनुमति नहीं थी.
यह भी पढ़ें;दिल्ली में पैसों के लालच में बने नाबालिग स्नैचर, महिला से लूट के बाद कारनामा सुन पुलिस हैरान
फिलहाल दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब सप्लाई चेन और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है, ताकि इस अवैध कारोबार को पूरी तरह खत्म किया जा सके.
यह भी पढ़ें;उफ्फ गर्मी! दिल्ली, महाराष्ट्र और MP में बदल गए सूरज के तेवर, कई जगह पर पारा 42 डिग्री के पार
संबंधित खबरें
CJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! कल CP में बंद रहेंगी दुकानें
30 mins agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगा CJP
1 hr agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
1 hr agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
2 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
3 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 hrs agoदोस्त के बर्थडे पर किराए पर ली ऑडी कार, 3 गाड़ियों को ठोका, एक की मौत
7 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
10 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
19 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines