दिल्ली में पैसों के लालच में बने नाबालिग स्नैचर, महिला से लूट के बाद कारनामा सुन पुलिस हैरान

दिल्ली के अशोक विहार में देर रात हुई सनसनीखेज स्नैचिंग की वारदात का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए दो नाबालिगों को दबोच लिया. आरोपियों से लाखों रुपये के मोबाइल फोन, नकदी और सोने-हीरे के आभूषण बरामद किए गए, जबकि मामले में आगे की जांच जारी है.

Untitled design - 2026-04-20T155827.603

दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट जिले के अशोक विहार इलाके में हुई स्नैचिंग की वारदात का कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 15–20 लाख की चोरी का सामान बरामद किया है.

विज्ञापन

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये वारदात 19 अप्रैल की देर रात राजवाड़ा पैलेस के पास हुई, जहां एक महिला समारोह से लौटकर अपनी कार में बैठी थी. इसी दौरान एक अज्ञात लड़के ने अचानक कार का दरवाजा खोलकर उसका बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गया. बैग में आईफोन, वनप्लस मोबाइल फोन और भारी मात्रा में सोने-हीरे के आभूषण मौजूद थे.

विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए अशोक विहार थाने में एफआईआर संख्या 146/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई. पीपी डब्ल्यूपीआईए की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया.

डीसीपी आकांक्षा यादव और एसीपी आकाश रावत ने टीम बनाकर तेजी से जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को शालीमार बाग के केलागोदाम झुग्गी इलाके में आरोपियों के छिपे होने की सूचना मिली, जिसके आधार पर छापेमारी कर दोनों सीसीएल को पकड़ लिया गया.

विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर छीना गया बैग, मोबाइल फोन, सोने-हीरे के आभूषण और नकदी समेत 100 प्रतिशत सामान बरामद कर लिया गया. इसके अलावा कुछ अन्य चोरी का सामान भी बरामद हुआ है, जिससे उनकी अन्य वारदातों में भूमिका होने की आशंका है.

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने जल्दी पैसा कमाने के लालच में इस वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ