दिल्ली में एनकाउंटर, कुख्यात रोहित गोदारा गैंग का शूटर गिरफ्तार

Encounter in Delhi: दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो पकड़ा गए बदमाश की पहचान अंकित के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अंकित जहांगीर पुरी इलाके के शाह आलम बांध पर आने वाला है। पुलिस टीम ने सूचना के मुताबिक धरपकड़ के लिए टीम गठित की। पुलिस ने बांध के पास घेराबंधी की। जब अंकित आया तो उसे रुकने के लिए चेतावनी दी गई।

Delhi Police, Rohit Godara gang, encounter, Ankit, Jahangirpuri, Shah Alam Bandh, Special Cell, arrest, shooting, extortion, businessman, investigation

दिल्ली में एनकाउंटर

Delhi Police Arrests Rohit Godara Gang Shooter Ankit in Jahangirpuri: देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है। यहां दिल्ली पुलिस और कुख्यात रोहित गोदारा गैंग के सदस्य के बीच एनकाउंटर हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने गैंग के एक शूटर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार ये एनकाउंटर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने किया है।

विज्ञापन

पुलिस टीम को देख भागने लगा था बदमाश, पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो पकड़ा गए बदमाश की पहचान अंकित के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अंकित जहांगीर पुरी इलाके के शाह आलम बांध पर आने वाला है। पुलिस टीम ने सूचना के मुताबिक धरपकड़ के लिए टीम गठित की। पुलिस ने बांध के पास घेराबंदी की। जब अंकित आया तो उसे रुकने के लिए चेतावनी दी गई।

विज्ञापन

रोहित गोदरा के लिए करती था उगाही, बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था

पुलिस अधिकारियों की मानें तो बदमाश अंकित के पैर में गोली लगी है। उसे रोहिणी स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर अनुज नौटियाल की टीम ने पकड़ा है। अंकित रोहित गोदारा गैंग का सक्रिय सदस्य है। वह गैंग के लिए उगाही करता था। अब पुलिस अंकित का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार अंकित जहांगीर पुरी इलाके में किस वारदात को अंजाम देने आया था इस बात की जांच की जा रही है।

व्यापारी पर करनी थी फायरिंग, हमले से पहले करना था ये काम

पुलिस के अनुसार बदमाश अंकित फिलहाल पुलिस जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। उसका जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया गया है और उसकी हालत स्थिर है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वह रोहित गोदारा के इशारे पर जहांगीरपुरी इलाके में किसी व्यापारी को धमकाने आया था। वह उसे डराने के लिए गोली चलाने के इरादे से आया था। लेकिन इस सब वारदात को अंजाम देने से पहले उसे इलाके में ही अपने एक अन्य साथी से मिलना था। इससे पहले की वह अपने मंशा में कामयाब हो पाता पुलिस टीम ने उसे दबोचा लिया। पुलिस अब अंकित के उस अज्ञात साथी के बारे में उससे पूछताछ कर उसका पता लगा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ