एक बार फिर दिल्ली में बदमाशों के निशाने पर बुजुर्ग, 75 साल की महिला की हत्या
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

विमल कौशिक, नई दिल्ली: दिल्ली के लाजपत नगर में सीनियर सिटीजन बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस को शुरुआती तफ्तीश में शक है कि लूट के बाद हत्या को अंजाम दिया गया है। मृतका की उम्र 75 साल है। महिला का नाम कुलवंत कौर सेठी है। मंगलवार शाम को इस वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम 5.17 बजे अमर कॉलोनी थाने में लाजपत नगर चतुर्थ स्थित अमर कॉलोनी स्थित फ्लैट की पहली मंजिल में एक महिला की हत्या के संबंध में पीसीआर कॉल आई। तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और उसी मकान की दूसरी मंजिल के निवासी अमरजीत (मृतक की देवरानी) से पूछताछ की।
देवरानी ने बताया कि उनकी जेठानी कुलवंत कौर w/o लेफ्टिनेंट श. 75 वर्षीय सुरिंदर सिंह पहली मंजिल पर अकेला रहती थीं। आज नौकरानी समीना घर के काम के लिए आई तो कुलवंत कौर घर में फर्श पर बेहोश पड़ी मिलीं। उसने तुरंत अमरजीत कौर को इस बारे में सूचित किया और पीड़िता को इलाज के लिए नेशनल हार्ट्स इंस्टीट्यूट ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को घर में फ्रेंडली एंट्री लग रही है क्योंकि गेट का ताला टूटा नहीं पाया गया था। मामले में आगे की जांच जारी है। मृतका के परिवार में तीन विवाहित बेटियां हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: