Delhi Women Commission Employees Sacked: दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारी नौकरी से निकाल दिए गए हैं। बर्खास्तगी के आदेश LG वीके सक्सेना ने जारी किए। आरोप हैं कि आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बिना अनुमोदन के नियमों का उल्लंघन करके निकाले गए कर्मचारियों को भर्ती किया था, इसलिए उन्हें बर्खास्त किया जाता है। वहीं इस कार्रवाई से स्वाति मालीवाल भड़क गईं। उन्होंने LG पर अपनी भड़ास निकालते हुए बर्खास्तगी के आदेश को तुगलकी फरमान बताया।
यह भी पढ़ें:कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट से क्यों हटी PM मोदी की फोटो? हेल्थ मिनिस्टरी को देनी पड़ी सफाई
अवैध करार दी गईं नियुक्तियां
LG ऑफिस की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि दिल्ली महिला आयोग में 40 स्टाफ की भर्ती होनी थी, लेकिन LG से मंजूरी लिए बिना 200 से ज्यादा कर्मचारी भर्ती कर दिए गए थे, जबकि आयोग के पास संविदा के आधार पर मर्जी से ज्यादा कर्मचारी भर्ती करने की शक्तियां नहीं हैं। इसलिए नियुक्तियों को अवैध करार देते हुए संज्ञान लिया गया और आदेश जारी करके भर्ती किए गए कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया। नियुक्तियां अवैध मानी गईं है और आयोग को कर्मियों की सेवाएं जारी रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:‘स्कूल में मिला है बम’…ऐसे ऑडियो मैसेज आएं तो न करें सर्कुलेट; दिल्ली पुलिस का अलर्ट
क्या कहा स्वाति मालीवाल ने?
LG की ओर से जारी बर्खास्तगी के आदेशों पर आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के आदेश को तुगलकी फरमान बताया और कहा कि महिला आयोग में 90 कर्मचारी हैं, लेकिन सिर्फ 8 कर्मी काम कर रहे हैं। अगर कर्मचारियों को हटा दिया गया तो आयोग पर ताला जड़ जाएगा। सरकार को स्टाफ देना चाहिए, लेकिन छीनकर आयोग को खत्म करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जब तक मैं जिंदा हूं, दिल्ली महिला आयोग को बंद नहीं होने दूंगी। चाहे मुझे जेल में डाल दो, लेकिन महिलाओं पर अत्याचार नहीं होने दूंगी।
यह भी पढ़ें:Anupama की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं, जानें Rupali Ganguly चुनाव लड़ेंगी या नहीं?
संबंधित खबरें
हड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
19 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
20 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
20 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
21 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
22 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
1 day ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
1 day agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
1 day agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines