Delhi Weather: नए साल पर दिल्ली में शीतलहर जारी, जानिए आज 10 इलाकों में तापमान कितना?

Delhi Weather: दिल्ली में नए साल के पहले दिन जबरदस्त ठंड पड़ी। 1 जनवरी को पूरे दिन ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे धूप निकलने के बावजूद लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। आज सुबह भी दिल्ली के कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया। जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम…

Delhi Weather Update

photo credit-ANI

Delhi Weather Latest Update: साल के पहले दिन दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड पड़ी। दिन में हल्की धूप खिली थी, लेकिन शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ाई। सर्द हवाओं के सामने धूप बेबस नजर आई। दिल्ली और नोएडा में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। आज सुबह भी मौसम काफी ठंडा महसूस हुआ और तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने लगातार चौथे दिन राजधानी में शीतलहर चलने और ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन

आज का मौसम

गुरुवार को सुबह सर्द हवाओं से मौसम अत्यधिक ठंडा रहा। IMD की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रह सकता है। बीते दिन दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रहा और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आज सूर्योदय 7 बजकर 15 मिनट पर हुआ और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 37 मिनट पर होगा।

विज्ञापन

दिल्ली के सबसे ठंडे इलाके

दिल्ली में साल का पहला दिन काफी ठंडा रहा और इन इलाकों में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड हुआ…

पालम
लोधी रोड
आया नगर
नजफगढ़
नरेला
पूसा
पीतमपुरा

विज्ञापन
Delhi Weather

photo credit-IMD (6)

बुधवार को कैसा था मौसम

1 जनवरी को शीतलहर का दौर जारी था। इससे अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, दिन में हल्की धूप खिली थी, लेकिइन इसके बाद भी ठंड से राहत नहीं मिली। कल दिनभर दिल्ली और नोएडा में ठंड रही।

विज्ञापन

नोएडा का मौसम

पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही सर्द हवाओं से मैदानी इलाकों में जबरदस्त ठंड हो रही है। नोएडा में आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। नोएडा में सूरज 7 बजकर 13 मिनट पर निकला और शाम 5:35 पर ढल सकता है।

विज्ञापन

अलाव के सहारे लोग

न्यूज एजेंसी ANI द्वारा शेयर किए गए लेटेस्ट विजुअल्स में दिल्ली के लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे। वहीं एक विजुअल में इंडिया गेट पर डेफेंस के जवान 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की होने वाली परेड की प्रैक्टिस करते दिखाई दे रहे हैं। इन वीडियोज में कोहरा छाया दिखाई दे रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ