कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार रहें दिल्ली वाले, IMD ने दिया ताजा अपडेट, 383 पर पहुंचा AQI

Delhi Weather And AQI: दिल्ली का मौसम बदलने लगा है. सुबह शाम में सर्दी का ज्यादा एहसास हो रहा है. हालांकि, राजधानी में AQI की स्थिति कुछ सुधर नहीं रही है. आज भी दिल्ली के कई इलाकों में AQI 300 के पार दर्ज किया गया है.

Delhi AQI | Weather Forecast | IMD Alert

दिल्ली में घने कोहरे के साथ जहरीली हवा वाला स्मॉग भी छाया हुआ है.

Delhi Weather And AQI: नवंबर के महीने की शुरुआत से दिल्ली में सर्दी का एहसास होने लगता है. इसी के साथ दिल्ली की हवा भी जहरीली होने लगती है. दिसंबर के महीने की शुरुआत के साथ ही अब मौसम भी बदलने वाला है. अभी जो राजधानी में जहरीली धुंध छाई हुई है वह कोहरे में बदलने वाली है. मौसम विभाग ने जल्द ही दिल्ली-NCR में कड़ाके की सर्दी पड़ने का अलर्ट जारी किया है. जानिए कब से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

आज कितना है दिल्ली का AQI?

दिल्ली में अभी भी साफ हवा के लिए इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि आज भी AQI 300 के पार दर्ज किया गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, आनंद विहार के आसपास आज सुबह जहरीली धुंध की परत छाई है. वहीं, इस इलाके का AQI 383 तक दर्ज किया गया है. ये ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रखा जाता है.

विज्ञापन

इसके अलावा, इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास भी ये धुंध की चादर देखी गई. यहां पर AQI 341 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. आज अलीपुर में 386, अशोक विहार में 392, ITO में 394, लोधी रोड में 337, चांदनी चौक में 383, सिरीफोर्ट में 368, मुंडका में 396 और नेहरू नगर में AQI 389 दर्ज किया गया.

विज्ञापन

करवट लेना दिल्ली-NCR का मौसम

दिल्ली-NCR में अभी भी सर्द हवाएं चल रही हैं. इसी के साथ दिल्ली में अभी तापमान गिरने वाला है. आने वाले दिनों में 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. वहीं, अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 22 से 23 नवंबर तक मौसम बदल सकता है. इसके अलावा मध्यम कोहरा रहने का अलर्ट भी जारी किया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ