खबर की मुख्य बातें:-
- दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में पिछले करीब 2 साल से जल संकट बना हुआ है. स्थानीय लोग लंबे समय से पानी की समस्या का सामना कर रहे हैं.
- पहले घरों में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा था, लेकिन अब कई इलाकों में पिछले 2 महीने से नलों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है.
- स्थानीय लोगों के अनुसार, अगस्त 2024 में सीवर लाइन की खुदाई के बाद पानी की पाइपलाइन व्यवस्था प्रभावित हुई, जिसके बाद समस्या लगातार बढ़ती गई.
- निवासियों का आरोप है कि दिल्ली जल बोर्ड और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकला है, जिस कारण उन्हें बहुत परेशान होना पड़ रहा है.
देश की राजधानी दिल्ली में एक तरफ जहां गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है, वहीं दूसरी तरफ पानी के संकट ने जीवन मुश्किल बना दिया है. पानी हर किसी की जरूरत है, इसके बिना जीवन संभव नहीं है. पानी की बेहतर सप्लाई पर हर किसी का हक है, लेकिन दिल्ली के एक इलाके में बीते 2 साल से पानी का ऐसा संकट चल रहा है, जिससे वहां रहने वाले हजारों परिवार परेशान है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके को पिछले 2 सालों से गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है.
रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रह्मपुरी के पी-16, गली नंबर-17 और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोग लंबे समय से खराब पानी की समस्या झेल रहे हैं. इतना ही नहीं, पहले घरों में गंदा, बदबूदार और इस्तेमाल के लायक पानी नहीं पहुंच रहा था, लेकिन अब स्थिति और ज्यादा खराब हो चुकी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 2 महीने से इलाके के कई घरों में नलों से पानी आना पूरी तरह बंद हो गया है. इससे सैकड़ों परिवारों को रोजाना पानी के लिए टैंकरों और दूसरे इलाकों पर निर्भर रहना पड़ रहा है.
सीवर लाइन के काम के बाद बिगड़ी पानी की व्यवस्था
स्थानीय लोगों के अनुसार, 2 साल पहले पानी की सप्लाई ठीक थी, लेकिन अगस्त 2024 में जब इलाके में सीवर लाइन डालने के लिए खुदाई का काम शुरू किया गया तो, तभी से स्थिति बिगड़ने लगी. बताया जा रहा है कि खुदाई के दौरान पानी की पाइपलाइन व्यवस्था प्रभावित हुई और इसके बाद से लोगों की परेशानी शुरू हो गई. कार्य के कारण पहले तो घरों में गंदा और बदबूदार पानी आने लगा, जिससे लोगों की स्वास्थ्य तक बिगड़ने लगा. हालांकि, जब इसकी शिकायत संबंधित विभाग को दी गई तो, उनके तरफ से कोई स्थायी समाधान अब तक नहीं निकाला गया.
अधिकारियों पर लोगों का बड़ा आरोप
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रह्मपुरी के निवासियों का कहना है कि उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड सहित कई संबंधित अधिकारियों के पास शिकायतें दर्ज कराईं. शिकायत के बाद कई बार टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा भी लिया, लेकिन समस्या जस की तस बनी रही. लोगों का कहना है कि हर बार बस जांच और जल्द समाधान का भरोसा दिया जाता रहा है, लेकिन पाइपलाइन की मरम्मत या पानी की सप्लाई कैसे दोबारा बहाल होगी इसको लेकर कोई बड़ा कदम नहीं उठाया गया है. इतना ही नहीं, सबसे हैरानी की बात ये रही कि, लोगों का आरोप है कि कई शिकायतों का बिना समाधान किए ही निस्तारण दिखा दिया गया.
फोन तक उठाने से कतरा रहे अधिकारी
लोगों का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर इलाके के विधायक समेत इलाके के लोगों ने जल बोर्ड के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से कई बार इस समस्या को ठीक करने को लेकर गुहार लगी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. आलम यह है कि लोग आरोप लगा रहे हैं कि जल बोर्ड के कई अधिकारी अब फोन तक नहीं उठा रहे हैं.
पानी की कमी से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित
पानी की सप्लाई बंद होने से ब्रह्मपुरी के लोगों की दैनिक जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है. घर के काम, खाना बनाने, सफाई और पीने के पानी के लिए लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है और पानी का बहुत सोच समझकर इस्तेमाल करना पड़ रहा है. कई परिवार मजबूरी में टैंकरों से पानी खरीद रहे हैं, जबकि कुछ लोग आसपास के इलाकों से पानी भरकर लाने को मजबूर हैं. इतना ही नहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय तक साफ पानी नहीं मिलने के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बढ़ी हैं. कई लोगों को पेट से जुड़ी समस्याओं और संक्रमण जैसी शिकायतों का सामना करना पड़ रहा है. खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह स्थिति ज्यादा परेशान करने वाली बन रही है.
पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए लंबे समय तक संघर्ष करना बेहद परेशान करने वाला है. स्थानीय लोग दिल्ली जल बोर्ड और संबंधित विभागों से अपील की है कि मामले को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए और ब्रह्मपुरी क्षेत्र में जल्द से जल्द सामान्य जलापूर्ति बहाल की जाए.
मुख्य निष्कर्ष:- दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में लंबे समय से चल रहा जल संकट लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुका है. पानी जैसी जरूरी सुविधा के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है. स्थानीय निवासियों की मांग है कि संबंधित विभाग इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकाले, ताकि लोगों को साफ और नियमित पेयजल मिल सके.
यह भी पढ़ें: Delhi Traffic Alert: हौज खास में आज निकलेगी जगन्नाथ की रथ यात्रा, दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
4 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
7 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
10 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
12 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
13 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
14 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
21 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 day agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines