DU में जॉब पाने का बड़ा मौका! दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शुरू की नौकरी और इंटर्नशिप की भर्ती, लास्ट डेट से पहले जल्दी करें अप्लाई

Delhi University Jobs: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने नौकरी और इंटर्नशिप के लिए एक सुनहरा अवसर दिया है, जिसके लिए बेस्ट सैलरी और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. आइये जानते हैं कि इसके लिए कैसे और कब तक अप्लाई कर सकते हैं.

Delhi University Recruitment 2026

डीयू में नौकरी का बड़ा मौका!

Delhi University Jobs: नौकरी की तलाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर सामने आई है. दिल्ली यूनिवर्सिटी ने नौकरी और इंटर्नशिप के लिए छात्रों को एक बड़ा मौका दिया है. अगर आप डीयू के छात्र हैं तो आपके लिए बहुत ये बहुत बड़ा मौका बन सकता है. डीयू के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल ने तीन नए प्लेसमेंट और इंटर्नशिप के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. ये अवसर ऐडवैल्स एडवाइजरी सर्विसेज, प्लैनेटस्पार्क और 19एम अकादमी में दिए गए हैं. बिजनेस डेवलपमेंट और एजुकेशन टेक्ननोलॉजी में करियर बनाने वालों के लिए ये बेस्ट विकल्प हो सकता है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई और लास्ट डेट 22 जुलाई 2026 है. इच्छुक और योग्य छात्र ये मौका हाथ से नहीं जाने दें.

विज्ञापन

अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता क्या है?

आवेदन करने के लिए छात्र का दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन होना जरूरी है. साथ ही इसके लिए सिर्फ रेगुलर ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी छात्र ही आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को बेस्ट सैलरी, ट्रेनिंग, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और बेस्ट प्रदर्शन पर प्रोत्साहन राशि जैसी सुविधाएं दी जाएंगी. साथ ही छात्रों को करियर में आगे बढ़ने का पूरा मौका दिया जाएगा.

विज्ञापन

डीयू में नौकरी के लिए कैसे अप्लाई करें?

  • इसके लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल प्लेसमेंट सेल की वेबसाइट पर जाएं.
  • फिर पसंदीदा कंपनी और पोस्ट को सेलेक्ट करें.
  • इसके बाद वहां मांगी जाने वाली सारी जानकारी को भरें.
  • फॉर्म पूरी तरह चेक करने के बाद फाइनल सबमिट कर दें.
  • इसके बाद मेल या फोन नंबर पर मैसेज के जरिए आपको संबंधित जानकारी मिलेगी.

डीयू में कितनी सैलरी मिलेगी?

ऐडवैल्स एडवाइजरी सर्विसेज में एसोसिएट, रिस्क एडवाइजरी और फोरेंसिक्स के लिए नियुक्त उम्मीदवारों को सलाना 3 लाख रुपये तक का पैकैज दिया जाएगा. प्लैनेटस्पार्क में बिजनेस डेवलपमेंट काउंसलर को ट्रेनिंग के दौरान 21,428 रुपये प्रति माह और साथ में इंसेंटिव और प्रशिक्षण पूरा होने के बाद 4.1 लाख रुपये सालाना दिए जाएंगे. 19एम अकादमी में बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट के लिए हर महीने 15000 रुपये स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे. सैलरी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप डीयू प्लेसमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ