---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Traffic Alert: हौज खास में आज निकलेगी जगन्नाथ की रथ यात्रा, दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन! अभी चेक करें प्रभावित रूट

16 जुलाई 2026 को दिल्ली के हौज खास के जगन्नाथ मंदिर से 48वीं श्री जगन्नाथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा. इस यात्रा के दौरान राजधानी दिल्ली के प्रमुख मार्गों में जाम की स्थिति बन सकती है, जिसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन और एडवाइजरी जारी की है. घर से निकलने से पहले जरूर पड़े दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी.

---विज्ञापन---

खबर की मुख्य बातें:-

  • आज जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान हौज खास, अरबिंदो मार्ग समेत कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेने की संभावना है.
  • ट्रैफिक पुलिस ने आज दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक कुछ रूट्स पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है.
  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक का इस्तेमाल करने की सलाह दी है, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके.
  • दोपहर 02 बजे श्री जगन्नाथ मंदिर, हौज खास गांव से शुरू होकर अरविंदो मार्ग से गुजरेगी. यह यात्रा लगभग शाम 06:30 बजे सम्पन्न होने की संभावना है.

राजधानी दिल्ली के हौज खास इलाके में आज यानी 16 जुलाई 2026 को 48वीं श्री जगन्नाथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, जिसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक कुछ रूट्स पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है, ताकि श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को यात्रा करते दौरान किसी तरह की असुविधा न हो और सभी लोग आसानी से अपने यात्रा पूरी कर सके. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अगर आप दक्षिण दिल्ली, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या एम्स की ओर है, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें, ताकि आप वक्त पर अपने गंतव्य तक पहुंच सके.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Delhi Vehicle Scheme: दिल्ली में वाहन मालिकों के लिए बड़ी खबर, नई गाड़ी खरीदने पर मिलेगी

इन चालू मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक का दबाव

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, रथ यात्रा हौज खास स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से शुरू होगी और वह वहां से अरबिंदो मार्ग से आगे बढ़ेगी. यात्रा के दौरान आईआईटी फ्लाईओवर (आउटर रिंग रोड) से एम्स फ्लाईओवर लूप (रिंग रोड) तक दोनों तरफ ट्रैफिक को आवश्यकता के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा. इस वजह से अरबिंदो मार्ग और आसपास की सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में पहले से ज्यादा ट्रैफिक और जाम की स्थिति बन सकती है. पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे यात्रा मार्ग से बचते हुए बताए गए वैकल्पिक रूट का इस्तामाल करें ताकि सफर आसान रहे और जाम की स्थिति से बच सकें.

---विज्ञापन---

किन रास्तों पर मिलेगा डायवर्जन?

जगन्नाथ यात्रा के दौरान ऐसे मुख्य मार्गों पर डायवर्जन रहेगा, जहां हमेशा ट्रैफिक का दबाव बना रहता है. ऐसे में लोगों को थोड़ी असुविधा हो सकती है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने आसान और आरामदायक यात्रा के लिए वैकल्पिक रूट की जानकारी भी साझा की हैं, ताकि आप आसानी से अपनी यात्रा पूरी कर सकें. डायवर्जन वाले रूटों में;

  • आईआईटी फ्लाईओवर, आउटर रिंग रोड
  • अरबिंदो मार्ग/एम्स फ्लाईओवर लूप, रिंग रोड शामिल है.

देखें दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी:-

एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और अस्पताल जाने वालों के लिए जरूरी सलाह

ट्रैफिक पुलिस ने खास तौर पर उन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है जिन्हें एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, एम्स या अन्य अस्पतालों और जरूरी स्थानों पर जाना है. पुलिस का कहवा है कि यात्रा के दौरान कई जगह ट्रैफिक की गति धीमी रह सकती है. इसलिए समय से पहले घर से निकलें और अगर संभव हो तो निजी वाहन की बजाय दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करें. इससे न सिर्फ ट्रैफिक जाम से बचा जा सकेगा बल्कि यात्रा भी ज्यादा सुविधाजनक होगी और तेज हो सकेगी, जिससे आप वक्त पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे.

---विज्ञापन---

यात्रियों के लिए जरूरी एडवाइजरी, इन रूट्स का करें इस्तेमाल

  • MG रोड और महरौली से एम्स और नई दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे आउटर रिंग रोड (Outer-Ring Road) पर आईआईटी फ्लाईओवर (ITO Flyover) से दाहिनी ओर मुड़ें और एम्स (AIIMS) व नई दिल्ली पहुंचने के लिए अगस्त क्रांति मार्ग या जेबी टीटो रोड का इस्तेमाल करें.
  • वाहन चालक आउटर रिंग रोड पर आईआईटी फ्लाईओवर से बाईं ओर मुड़कर एम्स व नई दिल्ली पहुंचने के लिए आईआईटी गेट फ्लाईओवर से अफ्रीका एवेन्यू रोड लें सकते हैं.
  • जो यात्री नई दिल्ली से अरबिंदो मार्ग (Aurobindo Marg) होते हुए एमजी रोड, महरौली और गुरुग्राम जा रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वह वे रिंग रोड पर दाहिनी ओर मुड़ें और अफ्रीका एवेन्यू रोड लें.
  • यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एम्स लूप (रिंग रोड) से बाएं मुड़कर मूलचंद के रास्ते अगस्त क्रांति मार्ग या जेबी टीटो मार्ग का इस्तेमाल करें, ताकि वे आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें.

इन रास्तों से बनाएं दूरी

अगर आप अपनी गाड़ी से यात्रा करने जा रहे हैं, तो जरूरी है कि कुछ मार्गों से दूरी बनाएं, तो अच्छा है. इनमें;

  • बलबीर सक्सेना मार्ग
  • चौधरी दिलीप सिंह मार्ग
  • चौधरी हुकुम चंद मार्ग
  • गौतम नगर रोड

इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी तमाम एडवाइजरी का पालन करें, ताकि आपको किसी तरह की असुविधा न हो. यात्रा के लिए उन्हीं रूट्स का इस्तेमाल करें, जिसकी सलाह ट्रैफिक पुलिस ने दी है.

---विज्ञापन---

कहां मिलेगी ट्रैफिक से जुड़ी सभी अलर्ट?

वाहन चालक राजधानी में यातायात से संबंधित हर अपडेट और मदद के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के वाट्सएप नंबर 8750871493, हेल्पलाइन नंबर 1095/011-25844444 और विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल से जानकारी ले सकते हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अपने हेल्पलाइन नंबर और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और समय-समय पर लोगों को अपडेट करती रहती है. इसलिए जरूरी है कि आप घर से निकलने से पहले लेटेस्ट ट्रैफिक एडवाइजरी चेक कर लें.
 
मुख्य निष्कर्ष:- दिल्ली के हौज खास में आज जगन्नाथ रथ यात्रा के चलते दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा. इसलिए बेहतर रहेगा कि समय से पहले निकलें, वैकल्पिक मार्ग अपनाएं और ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी का पालन करें.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के टोल नाकों पर जल्द खत्म होगा लंबा जाम, नगर निगम लागू करने वाला है नया सिस्टम!

---विज्ञापन---

Frequently Asked Questions

48वीं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा 16 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे हौज खास स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से शुरू होगी और शाम करीब 6:30 बजे तक सम्पन्न होने की संभावना है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी.
हौज खास, अरबिंदो मार्ग, आईआईटी फ्लाईओवर (आउटर रिंग रोड), एम्स फ्लाईओवर लूप (रिंग रोड) और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है.
यात्रियों को समय से पहले घर से निकलने, वैकल्पिक मार्ग अपनाने और संभव हो तो दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है, ताकि ट्रैफिक जाम से बचा जा सके.
First published on: Jul 16, 2026 11:23 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. वह ट्रेनी के रूप में ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखते आए हैं. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें कई मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. वह ट्रेनी के रूप में ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखते आए हैं. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें कई मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola