Delhi Hot Air Balloon: दिल्लीवासियों के लिए एक नई रोमांचक सुविधा की शुरुआत होने जा रही है. अब राजधानी में ही हॉट एयर बैलून राइड का अनुभव किया जा सकेगा. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली की पहली हॉट एयर बैलून सवारी का ट्रायल सफल रहा. यह परीक्षण यमुना नदी के किनारे स्थित डीडीए के बांसेरा पार्क में किया गया. दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी इस पहल को आगे बढ़ा रही है, ताकि राजधानी को एडवेंचर गतिविधियों का केंद्र बनाया जा सके. इसका उद्देश्य शहर में मनोरंजन के विश्वस्तरीय विकल्प उपलब्ध कराना और लोगों को नए अनुभव प्रदान करना है.
यह भी पढ़ें- दिल्ली-शाहदरा स्टेशन को मेजर टर्मिनल के रूप में किया जाएगा विकसित. नमो भारत ट्रेन का भी होगा संचालन
शनिवार से बांसेरा पार्क में उपलब्ध होगी सुविधा
हॉट एयर बैलून राइड को पूरी तरह सुरक्षित बनाने पर विशेष जोर दिया गया है. इसे एक प्रशिक्षित और अनुभवी ऑपरेटर द्वारा संचालित किया जाएगा. साथ ही सभी महत्वपूर्ण सुरक्षा मानकों के पालन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी. यह सुविधा शनिवार से आम लोगों के लिए बांसेरा पार्क में उपलब्ध होगी. रोमांच के शौकीनों के लिए यह एक बड़ा आकर्षण बन सकता है, क्योंकि इससे लोग बिना शहर से बाहर गए. ऊंचाई से दिल्ली का नजारा देख सकेंगे. राजधानी दिल्ली में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए डीडीए की यह महत्वपूर्ण पहल है.
CWG विलेज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भी शुरू होगी सुविधा
भविष्य में हॉट एयर बैलून की यह सेवा दिल्ली के अन्य स्थानों तक भी विस्तार करेगी. उपराज्यपाल ने बताया कि आने वाले समय में यह सुविधा असिता, यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और CWG विलेज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भी शुरू की जाएगी. इससे विभिन्न इलाकों के लोगों को अपने नजदीकी क्षेत्रों में ही यह अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. शहर में मनोरंजन और साहसिक गतिविधियों के विकल्प बढ़ने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. आसमान से दिल्ली को देखने का यह अनूठा मौका राजधानी की पहचान में एक नया अध्याय जोड़ देगा और लोगों को एक यादगार अनुभव प्रदान करेगा.
यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में फिर AQI खराब श्रेणी में पहुंचा, 29 नवंबर से तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद
संबंधित खबरें
छठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
1 hr agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 hr agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
3 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
15 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
21 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
21 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
1 day agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
1 day agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
1 day agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines