दिल्ली में बारिश में दीवार गिरने से 2 बच्चों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

दिल्ली में गुरुवार को बारिश ने तबाही मचाई है।वसंत विहार इलाके में भारी बारिश के चलते एक दीवार 2 बच्चों की मौत हो गई। इसके अलावा कालकाजी रोड पर एक विशाल नीम का पेड़ उखकर चलती बाइक पर गिर गया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।

Delhi News, Delhi Police, Delhi Rain, Delhi Crime News, Delhi, दिल्ली समाचार, दिल्ली पुलिस, दिल्ली बारिश, दिल्ली अपराध समाचार, दिल्ली

घटनास्थल की फोटो।

विज्ञापन

दिल्ली के वसंत विहार इलाके में गुरुवार को भारी बारिश के चलते एक दीवार 2 बच्चों की मौत हो गई। गुरुवार सुबह घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों बच्चे दिवार के पास खेल रहे थे। गंभीर रूप से घायल हुए दोनों बच्चों को मलबे से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

अस्पताल पहुंचे से पहले ही तोड़ दिया दम

जानकारी के मुताबिक यह हादसा वसंत विहार इलाके में गुरुवार शाम करीब 5 बजे हनुमान मंदिर के पास हुई। वसंत विहार पुलिस को दीवार गिरने की सूचना मिली तो उनके होड़ गए। पुलिस आपदा प्रबंधन दल के साथ मौके पर पहुंची। आनन-फानन में बच्चों को मलबे से निकालकर पीसीआर वैन से एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि दोनों बच्चे बिहार के बेगुसराय और मधुबनी जिले के रहने वाले थे। दोनों अपने परिवार के साथ यहां रहते थे।

Advertisment

दीवार से सटी सीढ़ियों के पास बैठे थे दोनों

बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों बच्चे दीवार से सटी सीढ़ियों पर बैठे थे, तभी अचानक दीवार गिर गई। यह दीवार दिल्ली विकास प्राधिकरण की है। पुलिस ने आशंका जताई है कि लंबे समय से हो रही बारिश और जलभराव के कारण दीवार की नींव कमजोर होने से वह गिरी है।

आपदा प्रबंधन दल मलबे को हटाया

इस घटना के बाद आपदा प्रबंधन ने करीब 2 से 3 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को मौके से हटा दिया है। पुलिस को लग रहा था कि मलबे में कोई और न दबा हो। दीवार के मलबे को पूरी तरह से हटाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

पेड़ गिरने से बाइक सवार की मौत

वहीं गुरुवार सुबह कालकाजी रोड पर बड़ा हादसा होने से हड़कंप मच गया। दरअसल कालकाजी रोड पर एक विशाल नीम का पेड़ उखकर चलती बाइक पर गिर गया। इस हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेटी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ