दिल्ली की सड़कों पर गला घोटू गैंग का आतंक, CCTV में कैद लूटपाट की घटना

दिल्ली में आजकल गला घोटू गैंग का कहर जारी है। हाल फिलहाल, बदमाश ने एक युवक को पीछे से गला दबाकर सरेआम बीच सड़क पर लूटपाट की कोशिश की। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

delhi crime news
विज्ञापन

दिल्ली में इन दिनों अलग-अलग गैंग का खौफ छाया हुआ है। सड़कों पर सरेआम गला गोटू गैंग का आतंक छाया है। यह गैंग सरेआम बीच सड़क लूटपाट की वारदात को अंजाम देता है। ये लोग सड़क पर चल रहे लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। आपको बता दें, गला गोटू गैंग में पुलिस का कोई डर, कोई खौफ नहीं है। अभी हाल ही में सीसीटीवी में कैद एक मामले में दिख रहा है कि कैसे एक युवक पीछे से खड़े एक आदमी को अपना शिकार बनाता है।

उससे पहले फोन छीनने की कोशिश करता है, लेकिन इसमें विफल हो जाता है। जब बदमाश उसका फोन नहीं छीन पाता है तो उसपर गला गोटू दाव लगाकर लूटपाट को अंजाम देता है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। फिलहाल, इस मामले में दिल्ली पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

शकरपुर में भी दिखा गैंग का आतंक

दिल्ली के शकरपुर में भी एक महिला इस गैंग का शिकार हुई। जिसमें उसका पीछे से गला पकड़ा गया और फिर उसके जेवर छीनकर चोर फरार हो गया। इस मामले में भी पुलिस को अब तक गैंग को पकड़ने में कोई सफलता नहीं मिली है। इस घटना में महिला डर कर बेहोश हो जाती है और इसी बात फायदा उठाकर बदमाश उसके कान के कुंडल और चेन छीन कर भाग जाता है।

दिल्ली पुलिस इस मामले में सीसीटीवी की मदद से चोर को पकड़ने की कोशिश कर रही है और लगातार छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ