दिल्ली के वसंत कुंज एरिया में धमाका, घर में भड़की आग में एक की मौत, 3 बुरी तरह झुलसे

Blast in Delhi: दिल्ली में एक बार फिर धमाका हुआ है। वसंत कुंज में एक घर में विस्फोट से भीषण आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से बुझाया। घर के अंदर से 4 लोगों को बुरी हालत में बाहर निकाला गया, जिनमें से एक की मौत हो गई है।

Delhi Vasant Kunj Fire

आग में जलकर पूरा मकान राख हो गया।

Delhi Vasant Kunj House Blast: राजधानी दिल्ली आज फिर धमाके से दहल गई। वसंत कुंज इलाके में एक घर में अचानक विस्फोट हुआ और भीषण आग लग गई। हादसे में एक शख्स की झुलसने और दम घुटने से मौत हो गई। वहीं 3 लोग बुरी तरह झुलस गए और उन्हें बेहोश की हालत में एम्स ट्रॉमा सेंटर और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक शख्स को डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया। एक शख्स करीब 90 प्रतिशत झुलसने से जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। वहीं 2 लोग बेहोशी की हालत में मिले थे।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, धमाका मकान नंबर 88/9 शनि बाजार रोड, किशन गढ़, वसंत कुंज दिल्ली में हुआ। चौथी मंजिल पर एक कमरे में अचानक धमाका होते ही आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग को बुझाया और अंदर घुसे। घर के अंदर सन्नी (20), अनिता (40), आकाश मंडल (35), लक्ष्मी मंडल (45) जली हुई और बेहोशी की हालत में मिले, जिन्हें तुरंत एम्स अस्पताल में पहुंचाया गया।

विज्ञापन

3 दिन पहले रोहिणी में हुआ था धमाका

बता दें कि दिल्ली में 3 दिन पहले भी अचानक भीषण विस्फोट हुआ था। रोहिणी में प्रशांत विहार इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के स्कूल के बाहर दीवार के पास धमाका हुआ, लेकिन धमाका क्यों और कैसे हुआ? इस बारे में 3 दिन बाद भी पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि इस धमाके में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन करीब 30 फीट की दूरी तक इस धमाके की आवाज सुनाई दी और 250 फीट की दूरी तक आसमान में धुएं का गुबार था। गृह मंत्रालय ने इस विस्फोट की जांच रिपोर्ट तलब की है। दिल्ली पुलिस के साथ-साथ NIA और खुफिया एजेंसी भी इस धमाके की जांच कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ