Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में कल और परसों (25 और 26 फरवरी) अलग-अलग प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक जाम होने की आशंका है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों से इन मार्गों से परहेज करने की सलाह दी है। कुछ मार्गों को डायवर्ट किया गया है। दरअसल, 25 फरवरी को सुबह 4 बजे से नई दिल्ली में 43वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप मैराथन है। वहीं, इसके बाद रात से नॉर्थ दिल्ली के शाही ईदगाह में वार्षिक इज्तिमा है, जो 26 फरवरी को सुबह 11 बजे खत्म होगा।
यहां रहेगा असर
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार दक्षिण दिल्ली और नई दिल्ली के कुछ इलाकों में ट्रैफिक बाधित रहेगा। 25 फरवरी को सुबह 10 बजे तक मैराथन रूट के आसपास कुछ मार्गों पर यातायसात बंद रहेगा और कुछ को डायवर्ट किया गया है। जानकारी के अनुसार मैराथन सुबह करीब 4:15 बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 1 से शुरू होगी। सुबह तकरीबन 10 बजे तक स्टेडियम के आसपास यातायात प्रभावित रहने के आसार हैं। इस दौरान केवल एंबुलेंस, पुलिस, दमकल विभाग समेत इमरजेंसी वाहनों को ही इन रूट पर आवाजाही की अनुमति होगी।
यह मार्ग किए गए डायवर्ट
भीष्म पितामह मार्ग जंक्शन, आर्क बिशप मार्ग, नीला गुंबद, सेवा नगर लालबत्ती, खन्ना मार्केट, अरबिंदो मार्ग, लोधी रोड जंक्शन, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, जाकिर हुसैन मार्ग, जनपथ, मौलाना आजाद रोड, मैक्स मूलर मार्ग जंक्शन, मथुरा रोड जंक्शन, क्यू पॉइंट, मेहर चंद मार्केट लालबत्ती, सुनहरी मस्जिद, गोल डाकखाना, संसद मार्ग, विंडसरप्लेस आदि
सोमवार 11 बजे यह रोड बाधित रहेंगे
शाही ईदगाह में कार्यक्रम होने के चलते अनुमान है कि यहां करीब 1.50 लाख लोग पहुंचेंगे। जिसके बाद ईदगाह के आसपास खोया मंडी, ईदगाह चौराहा, बर्फ खाना चौक, मोरी गेट लाल बत्ती, आजाद मार्केट चौक, वाई-प्वाइंट-केडी चौक, पंचकुइयां चौराहा, राम कुमार मार्ग, झंडेवालान चौराहा आदि जगह रविवार रात 9 बजे से सोमवार सुबह 11 बजे तक बाधित रहेगा। यह मार्ग डाइवर्ट किए गए हैं।
संबंधित खबरें
नोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
1 hr agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
12 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 22 अक्टूबर को कटेगी बिजली, चेक करें शेड्यूल
17 hrs agoदिल्ली-NCR में में GRAP-1 लागू, जानें किन-किन चीजों पर लगा बैन?
18 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को मिली बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने किया रिहा
18 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
19 hrs agoदिल्ली में घर का सुनहरा मौका, 14.95 लाख से शुरू फ्लैट, मिल रही 25% छूट
20 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
20 hrs agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
21 hrs agoद्वारका में CM रेखा गुप्ता ने दिया बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का संदेश
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines