---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Traffic Advisory: सावधान! दिल्ली में आज इन रास्तों से बचें, सड़कों पर भरा 2 से 3 फीट पानी

Traffic Advisory For People: दिल्ली में भारी बारिश के बाद जलभराव होने से सड़कें ब्लॉक हैं। इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली में रहने वालों और दिल्ली में बाहर से आने वाले लोगों से ट्रैफिक एडवाइजरी फॉलो करने की अपील की है।

---विज्ञापन---

Delhi Traffic Advisory due to Waterlogging: दिल्ली में 5 घंटे हुई मूसलाधार बारिश के बाद जो हालात देखने को मिले, उसके चलते दिल्ली पुलिस ने आज एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से कहा गया है कि आज दिल्लीवाली और दिल्ली आने वाले लोग एहतियात बरतें। ट्रैफिक एडवाइजारी पढ़ने के बाद ही कहीं आने-जाने के बारे में सोचें। दिल्ली में 20 से ज्यादा इलाकों में जलभराव के हालात हैं। अंडरपास पानी से भरे हुए हैं। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। इसलिए लोगों से अपील है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर फॉलो करें।

 

---विज्ञापन---

इन एरिया में जाम और जलभराव

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि मंडी हाउस से ITO जाने वाली सड़क पर जाम मिलेगा। ITO अंडरपास में 2 से 3 फीट पानी भरा है। ITO रेड लाइट से इंडिया गेट आने वाला रास्ता ब्लॉक है। राजिंदर नगर एरिया में भारी जलभराव हैं। प्रगति मैदान जाने वाली सड़क पर पानी भरा है। कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के सामने जलभराव है। अणुव्रत मार्ग पर दोनों कैरिजवे पर ट्रैफिक बाधित हैं।

---विज्ञापन---

मधुबन चौक से मुकरबा चौक जाने वाली सड़क पर पानी खड़ा हैं। कैरिजवे में बाहरी रिंग रोड पर एक बस खराब खड़ी है, जिस वजह से ट्रैफिक जाम है। लाल कुआं रेड लाइट के पास वाहन खराब खड़े हैं। संगम विहार से बदरपुर जाने वाला कैरिजवे ब्लॉक है। मथुरा रोड पर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में जलभराव है। इसलिए आश्रम तक जाने वाली NFC रेड लाइट बंद है। इस वजह से भारी जाम लगा हुआ है। प्रगति मैदान टनल में पानी खड़ा है। इसलिए भैरो मार्ग बंद मिलेगा।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

कल दिल्ली में इतनी बारिश हुई?

  • मयूर विहार- 119 MM
  • सफदरजंग- 79.2 MM
  • दिल्ली विश्वविद्यालय- 77.5 MM
  • पूसा- 66.5 MM
  • पालम- 43.7 MM

 

First published on: Aug 01, 2024 10:05 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola