Mahakumbh में स्नान के लिए बेटी समेत साइकिल पर पहुंचे प्रयागराज, दिया सबके लिए मैसेज

Delhi to Prayagraj cycling pilgrimage: दिल्ली के रहने वाले उमेश पंत अपनी बेटी अनुपमा के साथ साइकिल पर सवार होकर प्रयागराज पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हमने यह करके लोगों को दो मैसेज दिए हैं। पहला पर्यावरण का और दूसरा आस्था का।

Father Daughter Cycle Journey to Prayagraj

Father Daughter Cycle Journey to Prayagraj

Father Daughter Cycle Journey to Prayagraj: प्रयागराज महाकुंभ की आस्था कुछ ऐसी है कि उसके आगे हर समस्या आसान हो रही है। कोई ट्रैफिक के कारण बोट से पहुंच रहा है, तो कोई पैदल ही महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए पहुंच रहा है। 144 साल बने संयोग के बाद हर कोई इस आयोजन पर आस्था की डुबकी के लिए संगम पहुंच रहा है। इस बीच एक पिता और बेटी जोकि दिल्ली के रहने वाले है इन्होंने संगम जाने के लिए मुश्किल रास्ता चुना। दोनों ने साइकिल से 675 किमी. का सफर तय किया और संगम में डुबकी लगाई।

विज्ञापन

दिल्ली से साइकिल पर निकले इस पिता और बेटी का नाम अनुपमा पंत और उमेश पंत है। उन्होंने साइकिल से प्रयागराज पहुंचकर एक रिकाॅर्ड बना लिया है। दोनों पिता और बेटी लोगों को साइकिल चलाने का संदेश देना चाहते हैं। साइकिल चलाने से कई समस्याओं का हल होता है और इससे स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

विज्ञापन

लोगों को दिया मैसेज

आम जनता को साइकिल के फायदे को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से निकले बाप-बेटी ने संगम में स्नान किया और कहा कि साइकिल चलाकर स्वस्थ रहा जा सकता है। उनके पिता ने कहा कि ज्यादातर लोग अपने कामों के लिए साइकिल से ज्यादा यात्रा करेंगे कई समस्याओं का समाधान निकल सकता है। साइकिल से यात्रा करने से शरीर के साथ-साथ हमारा पर्यावरण भी अच्छा रहेगा। दोनों पिता-बेटी आस्था के साथ-साथ लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश भी दे रहे हैं।

विज्ञापन

आज 75 लाख ने लगाई डुबकी

इस बीच महाकुंभ में आज भी जबरदस्त भीड़ है। आज दोपहर 12 बजे तक 75 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। भीड़ के चलते संगम स्टेशन को 26 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं महाकुंभ में तैनात अफसरों की ड्यूटी 27 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी गई है। बता दें कि आज महाकुंभ का 36 वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 53.71 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ