Delhi Schools Winter Break: दिल्ली के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ाने का गलत आदेश जारी

Delhi Schools Winter Break: दिल्ली के स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां बढ़ाने का एक नोटिफिकेशन जारी किया गया, हालांकि इसे वापस ले लिया गया है।

Delhi NCR Weather Forecast

सामान्य से ज्यादा ठंड परेशान कर सकती है।

Delhi Schools Winter Break: कड़ाके की ठंड ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लोगों का घर से निकलना दूभर हो रहा है। कई जगह शीतलहर चल रही है, जबकि मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग से संबंधित एक बड़ी खबर सामने आई। दरअसल, शिक्षा विभाग की ओर से छुट्टियां बढ़ाने के संबंध में एक गलत नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया।

विज्ञापन

इसमें दिल्ली के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां 10 जनवरी तक के लिए बढ़ाने की बात कही गई। हालांकि नोटिफिकेशन को अब गलत बताया जा रहा है और वेबसाइट से हटा लिया गया है।

विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने नए आदेश में कहा है कि एक ऑर्डर गलत जारी हो गया था। इसे तुरंत ही वापस ले लिया गया। सर्दी के मद्देनजर छुट्टियां बढ़ाने के संबंध में आधिकारिक निर्णय रविवार को लिया जाएगा।

नोटिफिकेशन में ये कहा गया था

इससे पहले जारी नोटिफिकेशन में कहा था कि अत्यधिक शीतलहर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के यलो अलर्ट के मद्देनजर, दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 10 जनवरी तक बढ़ाने का आदेश दिया है। हालांकि अब ये आदेश वापस लिया जा चुका है।

विज्ञापन

दिल्ली में बढ़ रही ठिठुरन

बता दें कि दिल्ली में बर्फीली हवा ठिठुरन बढ़ा रही है। राजधानी का मयूर विहार इलाका शनिवार को सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। जबकि दिल्ली का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी दिल्ली में बहुत राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

नोएडा के स्कूल 14 जनवरी तक बंद

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आने वाले दिनों में मामूली बढ़त देखने को मिल सकती है। बता दें कि शीतलहर के चलते लोग घर में दुबकने को मजबूर हैं। नोएडा में भी तेज सर्दी पड़ रही है। दिन में थोड़ी बहुत ही धूप देखने को मिल रही है। सर्दी को देखते हुए नोएडा के स्कूल 14 जनवरी तक बंद करने के आदेश जारी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ