OMG! 2 छात्रों ने ये क्या कर दिया? दिल्ली के स्कूलों को बम की धमकी मामले में बड़ा खुलासा

Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने 2 छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, जिन्होंने अपनी हरकत कबूल ली। आइए जानते हैं कि इन छात्रों ने आखिर क्या किया था?

Bomb Disposal Squad

Bomb Disposal Squad

Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों को पिछले 20 दिन से लगातार बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। दिल्ली पुलिस धमकियां देने वालों को ट्रेस करने में जुटी थी कि एक चौंकाने वाला सच सामने आ गया। पुलिस को पता चला है कि 2 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल स्कूल के ही स्टूडेंट ने लिखे थे, क्योंकि दोनों छात्र चाहते थे कि स्कूल कुछ दिन के लिए बंद हो जाएं और एग्जाम भी टल जाएं। उन्होंने परीक्षाओं की तैयारी नहीं की थी, इसलिए वे एग्जाम नहीं देना चाहते थे। इसलिए उन्होंने अपना खुराफाती दिमाग लगाया और स्कूल प्रशासन को ईमेल लिख दिया कि बम से उड़ा देंगे। धमकी मिलने के बाद स्कूल बंद हो गए और वे अपने मंसूबे में कामयाब हो गए, लेकिन पुलिस के जाल से बच नहीं पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसिलिंग में छात्रों ने कबूली अपनी हरकतें

दिल्ली पुलिस की ओर से दिए गए बयान में बताया गया है कि दोनों स्कूलों को ईमेल एक ही स्कूल के 2 अलग-अलग छात्रों द्वारा भेजे गए थे। क्योंकि दोनों नाबालिग और छात्र थे, इसलिए उनकी काउंसिलिंग की गई। फिर उन्हें छोड़ दिया गया। जिन स्कूलों को बम की धमकी मिली, उनमें से एक वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल भी है, जिसे 28 नवंबर को रोहिणी प्रशांत विहार PVR मल्टीप्लेक्स में हुए धमाके के एक दिन बाद धमकी भरा ईमेल मिला था। रोहिणी के एक और स्कूल को उसके ही एक छात्र ने धमकी भरा ईमेल भेजा। कारण वही था कि छात्र चाहता था कि स्कूल कुछ दिन के लिए बंद हो जाए। काउंसिलिंग के दौरान छात्रों ने अपनी हरकतें कबूल कर लीं। उनके माता-पिता को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसा न हो।

विज्ञापन

मई से अब तक मिली चुकी 50 धमकियां

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी है। पिछले 20 दिन में 100 से ज़्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। यह ईमेल वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का इस्तेमाल करके भेजे गए थे, जिससे पुलिस के लिए आरोपियों को पकड़ना मुश्किल हो गया है। यह पहली बार नहीं है कि स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले हों। मई 2024 से अब तक 50 से ज़्यादा बम से उ़ड़ाने की धमकियों वाले ईमेल स्कूलों, अस्पतालों, हवाई अड्डों और एयरलाइन कंपनियों को मिल चुके हैं, लेकिन इन ईमेल को भेजने वालों का सुराग पुलिस अभी तक नहीं लगा पाई है। स्कूलों को धमकियां मिलने का सिलसिला पिछले साल दिसंबर महीने में शुरू हुआ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ