38 लोग जिंदा जले, धू-धू कर जली बस; एक चूक ने कराया अग्निकांड, पढ़ें ब्राजील हादसे की Inside Story

Brazil Road Accident: बस ट्रक से भिड़ गई और धमाके के साथ बस में आग लग गई, जिसमें जलकर 38 सवारियों की मौत हो गई। हादसास्थल पर भयानक मंजर देख लोगों की सांसें अटक गई। इतना वीभत्स हादसा ब्राजील देश में हुआ है। आइए जानते हैं कि कैसे और क्या हुआ?

Brazil Road Accident

ट्रक कार के ऊपर चढ़ गया और बस जलकर राख हो गई।

Brazil Road Accident Inside Story: भारत में जहां राजस्थान के जयपुर में भीषण हादसे और अग्निकांड ने लोगों के दिल दहला दिए। वहीं ब्राजील में भी इतना ही दर्दनाक और वीभत्स हादसा हुआ। एक बस और ट्रक की टक्कर हुई। टक्कर होते ही बस ने आग पकड़ ली, जिससे देखते ही देखते पूरी बस को चपेट में ले लिया। एक कार भी बस से टकराई थी। हादसे में बस में सवार 38 लोगों की मौत हो गई। आग में झुलसने की वजह से उनकी जान गई।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे का शिकार हुई बस में करीब 45 लोग सवार थे, जिनमें से 38 मारे गए और मृतकों में बस का ड्राइवर भी शामिल है। 4 लोग गंभीर घायल हैं और 3 को समय रहते सुरक्षित बस से उतार लिया गया था। हादसा मिनस गेरैस राज्य में टेओफिलो ओटोनी के पास BR-116 हाईवे पर हुआ। घायलों का उपचार टेओफिलो ओटोनी सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

हादसाग्रस्त बस से टकराकर कार हुई चकनाचूर

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस साओ पाउलो से रवाना हुई थी। हादसा भारतीय समयानुसार शनिवार अलसुबह करीब 4 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। ट्रक भी अपनी स्पीड पर था, लेकिन अचानक बस का टायर फट गया। बस घिसटती हुई सड़क के बीचों-बीच आ गई। बस और ट्रक दोनों के ड्राइवर अपने वाहनों को कंट्रोल नहीं कर पाए। दोनों की आपस में टक्कर हो गई और धमाके के साथ बस में आग लग गई।

आग में झुलस रही सवारियों के चीखने चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। जब बस घिसट रही थी तो एक कार भी बस से टकराकर चकनाचूर हो गई। हादसे को देखकर राहगीर भी चिल्लाने लगे। पुलिस को फोन करके बताया गया। लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन आग की विकराल लपटें देख कोई लोगों को बचाने की हिम्मत नहीं कर पाया। 3 लोग ही सुरक्षित उतारे जा सके। बस में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

विज्ञापन

हादसे पर राष्ट्रपति ने जताया शोक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने हादसे पर शोक जताया। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा कि टेओफिलो ओटोनी, मिनास गेरैस में हुए हादसे पर शोक व्यक्त करता हूं। हादसे में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिजनों से गहरी संवदेना है। जीवित बचे लोगों के ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।

विज्ञापन

फॉरेंसिंक इन्वेस्टिगेशन के बाद ही पता चल पाएगा कि असल में हादसा किस वजह से हुआ? ब्राजील ट्रांसपोर्ट मिनिस्टरी के रिकॉर्ड के अनुसार, साल 2024 में 10000 से ज्यादा लोग हादसों में जान गंवा चुके हैं। सितंबर 2024 में भी ब्राजील के फुटबॉल खिलाड़ियों से भरी बस पलट गई थी। हादसे में 3 लोग मारे गए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ