दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक PG इमारत गिरने से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई. इस पूरे मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के मेंबर्स ने सिविक-सेंटर में मौजूद MCD ऑफिस का घेराव किया और जमकर तोड़फोड़ की. ABVP के MCD कमिश्नर के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जिन्होंने कई लोगों को हिरासत में भी लिया.

ये भी पढ़ें: सत्य निकेतन हादसा: कौन है बिल्डिंग का मालिक आनंद बंसल? पुलिस ने दर्ज की FIR, आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

---विज्ञापन---

'प्रशासन को शर्म आनी चाहिए'

ABVP की एक सदस्य ने हिरासत में लिए जाने के बाद कहा, ''पुलिस और प्रशासन को शर्म आनी चाहिए. जब ​​लोग और छात्र मलबे में दबे हुए हैं और उनकी जान जा रही है, तब भी वो जिम्मेदार MCD अधिकारियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रहे हैं. इसके बजाय, वो यहां विरोध कर रहे छात्रों को परेशान कर रहे हैं. दिल्ली पुलिस प्रशासन को इस बात पर शर्म आनी चाहिए. MCD कमिश्नर को यहां मौजूद होना चाहिए था, लेकिन वो अपने एयर-कंडीशन्ड ऑफिस में बैठे हैं. उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. यही हमारी मांग है."

मामले की जांच जारी

सत्य निकेतन में हादसे की जगह पर NDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है. अभी तक मलबे के भीतर से कई लोगों को निकाला गया है, जिनमें से 4 की मौत हो गई. वहीं, कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए AIIMS में भर्ती कराया गया है. आशंका है कि मलबे के नीचे कई लोग दबे हो सकते हैं. ये बिल्डिंग एक पीजी बताई गई है, जिसमें साउथ कैंपस कॉलेज के स्टूडेंट्स रह रहे थे. इमारत के मालिक का नाम आनंद बंसल बताया गया है, जिनके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लगातार हादसे पर नजर बनाई हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: दिल्ली के सत्य निकेतन में क्यों गिरी इमारत? CM रेखा गुप्ता ने बताई वजह, बोलीं- दोषियों को दी जाएगी सख्त सजा

---विज्ञापन---