दिल्ली के सत्य निकेतन में क्यों गिरी इमारत? CM रेखा गुप्ता ने बताई वजह, बोलीं- दोषियों को दी जाएगी सख्त सजा

काफी समय तक घटना स्थल पर मौजूद रहने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बताया कि इमारत के बेसमेंट में काम चल रहा था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. उन्होंने आगे कहा कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी और मालिक को बख्शा नहीं जाएगा.

CM rekha Gupta

अब तक 11 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है. (Photo: ANI)

विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक बहुमंजिला इमारत गिरने से अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अभी भी मलबे में अभी तक कई छात्रों के दबे होने की आशंका है. हादसे के कुछ समय बाद ही मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची और राहत बचाव कार्यों का जायजा लिया. काफी समय तक घटना स्थल पर मौजूद रहने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बताया कि इमारत के बेसमेंट में काम चल रहा था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. उन्होंने आगे कहा कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी और मालिक को बख्शा नहीं जाएगा.

हादसे की वजह को लेकर क्या बोलीं सीएम रेखा गुप्ता?

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, ‘अब तक 11 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, मैं अस्पताल जा रही हूं. वहां यह देखना जरूरी है कि बचाए गए सभी लोगों की हालत कैसी है. मैं इतना कह सकती हूं कि इस घटना के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, चाहे वह भवन का मालिक हो या कोई अधिकारी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. यह इमारत पुरानी थी और इसमें निर्माण व मरम्मत का काम चल रहा था. बेसमेंट में किसी तरह की खुदाई की जा रही थी, जिसके कारण एक पिलर अपनी जगह से खिसक गया और पूरी इमारत ढह गई.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘क्या PM मोदी फिर DU आएंगे और सफाई देंगे?’ सत्य निकेतन PG हादसे पर अभिजीत दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना

PG के तौर पर इस्तेमाल की जा रही थी बिल्डिंग

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘इस इमारत का इस्तेमाल PG के तौर पर किया जा रहा था और इसके अंदर छात्र मौजूद थे. सभी संबंधित एजेंसियां लगातार राहत और बचाव अभियान में जुटी हुई हैं. इस समय हमारी पहली प्राथमिकता इन छात्रों की जान बचाना है. बचाव अभियान इसी तरह जारी रहेगा. सभी अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य में किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी. हालांकि, जो भी इस हादसे के लिए दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ