Live Rohtas Nagar Election Result 2025 Updates: रोहतास नगर से BJP के जीतेंद्र महाजन जीते

Live Delhi Rohtas Nagar Assembly Election Result 2025 Updates: रोहतास नगर विधानसभा सीट पर आज चुनाव के नतीजों का ऐलान किया जाएगा। इस सीट पर पिछली बार भाजपा ने कब्जा जमाया था। देखिए रिजल्ट का लाइव अपडेट।

Rohtas Nagar Assembly Election Result 2025 Live Updates

Live Delhi Rohtas Nagar Assembly Election Result 2025 Updates: दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को मतदान किया गया। आज यानी 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की काउंटिंग की जा रही है। दिल्ली की 70 सीटों में से एक रोहतास नगर सीट भी है, जिसपर पिछली बार BJP का उम्मीदवार जीता था। 2020 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र महाजन ने AAP के उम्मीदवार को हराया था। इस बार भी आम आदमी पार्टी ने सरिता सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने सुरेश वाटी चौहान और भाजपा ने जितेंद्र महाजन को उतारा है। एक बार फिर से AAP और BJP के बीच कड़ी टक्कर है। अभी तक वोटों की गिनती में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र महाजन जीत रहे हैं।

विज्ञापन
रोहतास नगर सीट नाम  पार्टी
जीत जितेंद्र महाजन BJP
हार सरिता सिंह AAP

रोहतास नगर विधानसभा सीट के बारे में

पूर्वी दिल्ली के रोहतास नगर विधानसभा सीट पर फिलहाल बीजेपी ने कब्जा जमाया हुआ है। उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा रोहतास नगर में 2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी को हार झेलनी पड़ी थी। 2020 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र महाजन ने 73,873 वोटों से आप की उम्मीदवार सरिता सिंह को हराया था। इस दौरान सरिता सिंह 60632 वोटों के साथ रनरअप रहीं थी। वहीं, कांग्रेस के विपिन शर्मा को केवल 5,572 वोट ही मिल पाए थे।

विज्ञापन

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव

2020 के विधानसभा चुनाव में भले ही BJP की जीत हुई थी, लेकिन इससे पहले 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरिता सिंह ने जीत का परचम लहराया था। जिसमें उनको 62,209 वोट मिले थे। उन्होंने बीजेपी के जितेंद्र महाजन को 54,335 वोटों से हराया था। इसके अलावा कांग्रेस के विपिन शर्मा को 15,448 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। पिछले कई चुनावों से इस सीट पर बीजेपी और आप के बीच चुनावी जंग चलती आ रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ