---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दिल्ली में छेड़छाड़ और रेप के मामले हुए कम, पुलिस ने जारी की सालाना क्राइम रिपोर्ट

Delhi Police Released 2024 Crime Rate Report: दिल्ली पुलिस द्वारा जारी की गई एनुअल रिपोर्ट के अनुसार 2024 में हत्या, डकैती, रेप और छेड़छाड़ जैसे बड़े अपराधों में 2023 की तुलना में कमी आई है।

---विज्ञापन---

Delhi Police Released 2024 Crime Rate Report (विमल कौशिक): दिल्ली पुलिस द्वारा शनिवार को साल 2024 की क्रिमिनल केसों की एनुअल रिपोर्ट जारी की गई है। दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट में कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पिछले साल हत्या, डकैती, बलात्कार और छेड़छाड़ जैसे बड़े अपराधों में 2023 की तुलना में मामूली गिरावट दर्ज की गई। पुलिस की मानें तो दिल्ली में छेड़छाड़ और रेप जैसे महिला अपराध के मामलों में भी कमी आई है। वहीं दिल्ली की पुलिस राजधानी में एनडीपीएस एक्ट और ओवरऑल क्राइम की घटनाओं को रोकने के मामले में पीछे रही। जिसका जवाब उन्हें आगे देना होगा।

---विज्ञापन---

रेप-छेड़छाड़ के मामले में कमी

दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 में जहां रेप के 2141 मामले दर्ज किए गए थे, वो साल 2024 में घटकर 2076 मामले दर्ज किए गए। वहीं, जहां 2023 में हत्या के 506 मामले दर्ज किए गए थे, वहीं 2024 में घटकर 504 हो गए। साल 2023 में जहां लूट के मामलों की संख्या 1654 थी, वो साल 2024 में घटकर 1510 हो गई है। पुलिस ने बताया कि पुलिस की माने तो छेड़छाड़ के मामलों में भी कमी आई है। साल 2023 में जहां छेड़छाड़ के 2345 मामले दर्ज हुए थे, वो साल 2024 में घटकर 2037 हो गए हैं। इतना ही नहीं, रिपोर्ट में बताया गया है कि 2023 में रेप के 2141 मामले दर्ज किए गए थे, जो 2024 में घटकर 2076 मामले दर्ज किए गए।

यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर को BPSC ने भेजा लीगल नोटिस; मांगे आरोपों के साक्ष्य, जनसुराज का DTO को जवाब

---विज्ञापन---

2024 में दर्ज हुए 20,772 मामले

दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 में क्राइम के कुल 20,772 केस दर्ज हुए, साल 2023 में कुल क्राइम की घटनाओं की संख्या 18,309 थी। ठीक इसी तरह 2024 में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में भी बढ़ोतरी हुई। इस एक्ट के तहत साल 2023 में 1,325 मामले दर्ज हुए थे, वहीं साल 2024 में एनडीपीएस एक्ट के तहत 1,789 मामले दर्ज हुए।

First published on: Jan 11, 2025 04:40 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola