Delhi Police Namaz Inderlok Viral Video : दिल्ली के इंद्रलोक में जुमे की नमाज पढ़ रहे युवकों को लात मारने के मामले में पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मी द्वारा नमाजियों को लात मारने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब इस मामले में राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा के नेता आमने-सामने आ गए हैं।
इंद्रलोक में कुछ लोग बीच सड़क पर बैठकर जुमे की नमाज पढ़ रहे थे। इस दौरान एक पुलिसकर्मी आया और उसने नमाज अदा कर रहे युवकों को लात मारते हुए उन्हें सड़क से हटाने की कोशिश की। पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क पर भीड़ जुट गई और विरोध करने लगी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला और तूल पकड़ लिया।
यह भी पढे़ं : कौन है धर्मेंद्र, जिसे पुलिस ने नफे सिंह राठी हत्याकांड में किया गिरफ्तार
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मी सस्पेंड
इसे लेकर कांग्रेस के सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने एक्स पर वीडियो शेयर कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। इसके बाद डीसीपी नॉर्थ मनोज मीणा ने मामले की गंभीरता से जांच करने के आदेश देते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया। उन्होंने लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की।
भाजपा विधायक ने दिल्ली पुलिस का किया समर्थन
तेलंगाना के गोशामहल से भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर दिल्ली पुलिस समर्थन किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि देश भर में 6 लाख मस्जिदों के बाद भी सड़क जाम करके नमाज अदा करना कौन सी समझदारी है? इस मामले में दिल्ली पुलिस के साथ मेरा पूरा समर्थन है। पुलिस ने कुछ गलत नहीं किया है।
यह भी पढे़ं : कौन हैं विधायक इरफान अंसारी? बचपन से ही भोलेनाथ के भक्त, महाशिवरात्रि पर रखा उपवास
सुप्रिया श्रीनेत ने दिल्ली पुलिस पर बोला हमला
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी एक्स पर वीडियो शेयर कर दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमित शाह की दिल्ली पुलिस का मोटो है। शांति सेवा न्याय पूरी शिद्दत से काम पर हैं।
यह भी पढे़ं : Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, राहुल गांधी वायनाड से लड़ेंगे चुनाव, देखें पूरी List
कांग्रेस सांसद ने पुलिसकर्मी पर केस दर्ज करने की डिमांड की
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सस्पेंड पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इंद्रलोक दिल्ली में नमाज पढ़ते हुए युवकों को लात मारने वाले पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन सवाल अब भी वही है कि ऐसा पुलिसकर्मी जिनका सांप्रदायिक चेहरा कैमरे में कैद है, उस पर सुसंगत धाराओं में एफआईआर कब दर्ज होगी। दिल्ली पुलिस तो राजधानी की पुलिस है, आपको तो बड़ी लकीर खींचनी चाहिए।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
16 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
16 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
21 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
2 days agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines