कौन है धर्मेंद्र, जिसे पुलिस ने नफे सिंह राठी हत्याकांड में किया गिरफ्तार

Nafe Singh Rathee Murder Case Accused Arrest : हरियाणा इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने आरोपी को 4 दिन दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया है। इस मामले में इस आरोपी ने अहम भूमिका निभाई थी। आइए जानते हैं कि कौन है आरोपी धर्मेंद्र।

Nafe Singh Rathee Murder Case Accused Dharmendra Arrest

नफे सिंह राठी हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार।

विज्ञापन

Nafe Singh Rathee Murder Case Accused Arrest : हरियाणा में इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। इस आरोपी ने नफे सिंह पर गोली चलाने वाले बदमाशों को कार मुहैया कराई थी। इसे लेकर झज्जर के एसपी अर्पित जैन ने बड़ा खुलासा किया। आइए जानते हैं कि कौन है आरोपी धर्मेंद्र।

झज्जर के एसपी अर्पित जैन ने मीडिया से बताया कि नफे सिंह राठी हत्याकांड में आरोपियों को I-20 कार देने में शामिल धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को चार दिन की रिमांड में लिया गया है। हम इस केस की तह तक जाएंगे। इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ पैरवी करने में पुलिस कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

विज्ञापन

कौन है आरोपी धर्मेंद्र

विज्ञापन

नफे सिंह राठी हत्याकांड में हरियाणा पुलिस ने आज जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है, उसका नाम धर्मेंद्र है। वह दिल्ली के बिजवासन इलाके का रहने वाला है। उसके खिलाफ पहले से पांच मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें दो हत्या, एक हत्या का प्रयास, रंगदारी मांगने, पुलिस के साथ मुठभेड़ करने के मामले शामिल हैं। धर्मेंद्र ने ही शूटरों तक I-20 कार पहुंचाई थी। अब पुलिस जांच कर रही है कि ये कार कैसे आरोपियों तक पहुंचाई गई थी।

विज्ञापन

जानें क्या है मामला

विज्ञापन

झज्जर में 25 फरवरी को बदमाशों ने नफे सिंह राठी की गाड़ी पर फायरिंग की थी, जिसमें नफे सिंह राठी और उनके साथ बैठे जयकिशन दलाल की मौत हो गई थी। साथ ही दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ये बदमाश कार से आए थे। इस मामले में पुलिस ने अबतक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ