दिल्ली में आज कहां-कहां बैन है प्रदर्शनकारियों की एंट्री? मानसून सत्र के लिए भी ट्रैफिक अलर्ट, इन रास्तों पर जाने से बचें लोग

दिल्ली में आज लोगों को कुछ रास्तों पर जाने से बचना होगा, क्योंकि दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करके सड़कों पर एंट्री बैन की है और रूट डायवर्ट किया है. ट्रैफिक एडवाइजरी मानसून सत्र और कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के मद्देनजर जारी की गई है.

delhi traffic advisory

दिल्ली में आज कई सड़कें बंद रहेंगी, जिन पर जाने से लोगों को बचना होगा.

दिल्ली में आज ट्रैफिक एडवाइजरी लागू रहेगी, जिसके तहत कई सड़कें बंद की गई हैं और कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा. इसलिए आज दिल्ली जाने वाले लोग और दिल्ली में रहने वाले लोग कुछ रास्तों पर जानें से बचें. वहीं घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें. दरअसल, आज दिल्ली में संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है, जिसके चलते VVIP मूवमेंट रहेगी. दूसरी ओर, आज कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर से संसद मार्च भी है, इसलिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करके प्रदर्शनकारियों की एंट्री बैन कर दी है.

विज्ञापन

आज इन सड़कों पर लग सकता है जाम

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, रफी मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मौलाना आजाद रोड, के. कामराज मार्ग, रायसीना रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट, अशोका रोड, तालकटोरा रोड, पंडित पंत मार्ग और रकाबगंज गुरुद्वारा रोड पर ट्रैफिक जाम रहेगा. इन सड़कों के अलावा आज विजय चौक, बोट क्लब, रेल भवन राउंड अबाउट, सुनहरी मस्जिद राउंड अबाउट, पटेल चौक राउंड अबाउट, बूटा सिंह राउंड अबाउट, प्राइम चौक राउंड अबाउट, जीआरजी राउंड अबाउट और जलेबी चौक राउंड अबाउट पर ट्रैफिक बाधित हो सकता है.

विज्ञापन

इन सड़कों से आना-जान कर सकते लोग

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, उपरोक्त सड़कों पर जाने से बचने के लिए लोग वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर सकते हैं. लोग जनपथ, मान सिंह रोड, अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग, शांति पथ, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, पंचशील मार्ग, विनय मार्ग, कनॉट प्लेस का आउटर सर्किल, बाबा खड़क सिंह मार्ग, आरएमएल राउंड अबाउट, मदर टेरेसा क्रेसेंट रोड, 11 मूर्ति और सरदार पटेल मार्ग से आना-जान कर सकते हैं. नई दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली या संसद भवन के आस-पास रहने वाले लोग घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें.

आपातस्थिति में हेल्पलाइन पर संपर्क करें

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, संभव हो तो लोग आज दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करें, ताकि सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम रहे. लोगों से धैर्य बनाए रखने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील भी है. ट्रैफिकसे जुड़ी जानकारी के लिए लोग दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखें. ट्रैफिक हेल्पलाइन 1095, 011-25844444 तथा व्हाट्सऐप नंबर 8750871493 पर भी संपर्क कर सकते हैं. आज दिल्ली में किसी भी सड़क पर किसी भी समय ट्रैफिक बाधित किया जा सकता है, ऐसे में लोगों से अपील है कि वे आज पूरी सतर्कता बरतें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ