10 महीने में 100 गाड़िया...पुलिस से बचने के लिए मोबाइल नहीं वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल, 5 Min में गाड़ी पर हाथ साफ

दिल्ली में महंगी गाड़ियां चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने 6 लोगों को पकड़ा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक चोरी की गई 5 कारें बरामद कर ली गई हैं।

delhi police news

delhi police news

Delhi Police News: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गाड़ी चोरों के गैंग का भंडाफोड़ किया है जो बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता था। पुलिस उनको ट्रैक न कर सके, इसके लिए गैंग का कोई भी मेंबर मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता था। गैंग के सरगना के ऊपर गाड़ी चोरी के 48 मामले दर्ज हैं। गैंग सरगना समेत 3 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपी रवि, महेश, राजू, मोनू, मनीष और विशाल जो आपस में रिश्तेदार हैं। ये पिछले 10 महीनों में लगभग 90-100 कारों की चोरी को अंजाम दे चुके हैं।

विज्ञापन

गैंग केवल कुछ खास मॉडलों को निशाना बनाते थे, जिनमें हुंडई क्रेटा, टोयोटा फॉर्च्यूनर और मारुति ब्रेजा शामिल हैं। ये महंगी कारें सुबह के समय पार्कों और जिम के पास पार्क की गई होती थीं। गैंग के मेंबर्स कारों की चोरी के लिए वॉकी-टॉकी सेट्स और चीनी स्कैनर जैसे हाई-टेक वाले गैजेट्स का इस्तेमाल करते थे।

विज्ञापन

पुलिस ने बरामद की 5 लक्जरी कारें 

पुलिस ने आरोपियों से 5 लक्जरी कारों को बरामद किया, जिनमें टोयोटा फॉर्च्यूनर, क्रेटा और ब्रेज़ा शामिल हैं। इसके साथ ही अपराध में इस्तेमाल की गई कई हाई-टेक टूल भी बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई गाड़ी चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस अभी भी एक आरोपी, कलू की तलाश कर रही है, जो फरार है। फिलहाल जांच जारी है। पंजाब में चोरी की गई कारों के मुख्य रिसीवरों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ