दिल्ली के द्वारका जिला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 8 लाख रुपये की चोरी के मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 21-22 मार्च 2025 की रात को काकरोला में एक दुकान से 8 लाख रुपये की चोरी की सूचना मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने सबसे पहले 28 मार्च 2025 को अशोक कुमार को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। इसके बाद, 30 मार्च 2025 को मनोज कुमार को बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपियों का खुलासा
पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने बताया कि उन्होंने आर्थिक तंगी के कारण चोरी की थी। एक आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी को शादी की सालगिरह पर तोहफा देना चाहता था। इसलिए उसने चोरी की। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल की गई कार और घर तोड़ने के उपकरण बरामद किए हैं। इसके अलावा, चोरी के पैसों से खरीदे गए दो मोबाइल फोन और दो चोरी के मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों पर पहले से ही दो दर्जन से अधिक चोरी, लूट और डकैती के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इस मामले में 12 मामलों को सुलझा लिया है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली में पानी और सीवर कनेक्शन लेना हुआ महंगा, जान लें नए रेट
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
2 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
4 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
10 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
11 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
16 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines