Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

दिल्ली में पानी और सीवर कनेक्शन लेना हुआ महंगा, जान लें नए रेट

दिल्ली में अब सीवर और पानी के कनेक्शन लेने के लिए अधिक पैसे खर्च करने होंगे। दिल्ली जल बोर्ड ने इंफ्रास्ट्रक्चर शुल्क में वृद्धि किए जाने का ऐलान किया है। बढ़ोतरी 1 अप्रैल से लागू हो चुकी है। रिहायशी कॉलोनियों और कमर्शियल सोसाइटियों में कनेक्शन लेने के लिए अलग-अलग रेट तय किए गए हैं।

Author
Edited By : Parmod chaudhary Updated: Apr 2, 2025 09:47
Delhi Jal Board

राजधानी दिल्ली में अब सीवर और पानी का कनेक्शन लेना महंगा हो गया है। दिल्ली जल बोर्ड की ओर से इंफ्रास्ट्रक्चर शुल्क में बढ़ोतरी किए जाने का ऐलान किया गया है। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल से लागू हो चुकी है। जल मंत्री प्रवेश वर्मा के मुताबिक दिल्ली की पिछली आप सरकार ने ही प्रावधान किया था, जिसके अनुसार हर वित्त वर्ष में इंफ्रास्ट्रक्चर शुल्क अपने आप बढ़ जाता है। उन्होंने ऐलान किया कि इस प्रावधान को बदला जाएगा। जल बोर्ड के नए दाम दिल्ली की सभी रिहायशी कॉलोनियों के अलावा व्यावसायिक क्षेत्रों पर भी लागू होंगे।

आप सरकार ने लिया था फैसला

अब रिहायशी कॉलोनियों में पानी का कनेक्शन लेने के लिए अधिकतम शुल्क 255.27 रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से देना होगा। पहले यह 243.11 रुपये प्रति वर्ग फुट था। वहीं, सीवर कनेक्शन के लिए अधिकतम शुल्क 153.16 रुपये प्रति वर्ग फुट देना होगा। पहले यह शुल्क 145.87 रुपये प्रति वर्ग फुट था। जल मंत्री वर्मा के अनुसार आप सरकार ने 16 सितंबर 2020 को दिल्ली जल बोर्ड की बैठक में प्रत्येक वित्तीय वर्ष की शुरुआत में कनेक्शनों के दाम बढ़ाने का फैसला लिया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:म्यांमार जैसे भूकंप से निपटने को कितना तैयार है भारत, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

इसके अनुरूप ही यह बढ़ोतरी की गई है। जल्द ही दिल्ली जल बोर्ड की बैठक होगी, जिसमें यह प्रावधान समाप्त किया जाएगा। पिछले दिनों वर्मा ने कहा था कि दिल्ली में पानी के कनेक्शन की दरें अधिक हैं, जिसकी वजह से अवैध कनेक्शनों में बढ़ोतरी हो रही है। इसको ध्यान में रखते हुए फीस की समीक्षा की जाए। फीस को कम किए जाने की बात भी उन्होंने कही थी।

---विज्ञापन---

कितने बढ़े दाम- A, B श्रेणी कॉलोनी

संपत्ति  पुराने रेट (प्रति वर्ग फुट)  नए रेट (प्रति वर्ग फुट)
व्यावसायिक 425.43 446.70
आवासीय 243.11 255.27
संस्थागत 303.88 319.07

E, F, G, H श्रेणी कॉलोनी

संपत्ति  पुराने रेट (प्रति वर्ग फुट)  नए रेट (प्रति वर्ग फुट)
व्यावसायिक 121.55 127.63
आवासीय 60.77 63.81
संस्थागत 91.16 95.72

(नोट- राशि रुपये में है)

यह भी पढ़ें:9 राज्यों में बारिश, 5 राज्यों में लू का अंदेशा; जान लें अगले 4 दिन के मौसम का हाल

First published on: Apr 02, 2025 09:47 AM

संबंधित खबरें