नीरज बवाना गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, हत्या के लिए आए थे दिल्ली; इन मामलों में थे वांछित

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने हत्या करने आए दो बदमाशों को अरेस्ट किया है। ये बदमाश कई मामलों में वांछित थे। पुलिस ने आरोपियों से हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे बदमाशों के बारे में किए हैं।

Delhi Crime News

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो खतरनाक अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जो नीरज बवानिया (नीरज बवाना) गैंग से जुड़े हुए हैं। आरोपियों की पहचान राकेश उर्फ जट्टी (48 वर्ष) और अखिल उर्फ माया (28 वर्ष) के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों से तीन देसी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी से एक बड़ी हत्या की साजिश को विफल किया गया है। राकेश एक पैरोल जंपर है, जो पीएस राज पार्क दिल्ली में हुई एक हत्या के मामले में आरोपी है। अखिल नीरज बवानिया गैंग का एक जाना माना सदस्य है, जो 12 मामलों में वांछित था। वह दिल्ली और आसपास के इलाकों में पहले भी वारदातों को अंजाम दे चुका है। उसके खिलाफ हत्या, डकैती, सार्वजनिक सेवकों पर हमला और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन के कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी दिल्ली में एक शख्स का मर्डर करने आए थे। अपराधियों को अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक बड़े नेटवर्क का भी पुलिस को पता लगा है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को चाणक्य प्लेस इलाके में ट्रैप लगाकर अरेस्ट किया गया है। आरोपी एक कार में सवार थे। पुलिस ने कार अपने कब्जे में ले ली है। कार चोरी की है या नहीं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ 2 नए केस दर्ज किए गए हैं। इससे पहले भी पुलिस नीरज बवाना गैंग के कई बदमाशों को अरेस्ट कर चुकी है।

विज्ञापन

तिहाड़ जेल में है नीरज बवाना

नीरज बवाना दिल्ली का बड़ा गैंगस्टर है। जिसने 19 साल पहले अपराध की दुनिया में कदम रखा था। उसका नाम नीरज सहरावत है। लेकिन वह अपने सरनेम के पीछे अपने गांव का नाम लगाता है। नीरज बवाना के खिलाफ लूट, हत्या, डकैती के लगभग 40 मामले दर्ज हैं। फिलहाल नीरज दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। बताया जाता है कि वह जेल से ही अपनी गैंग को ऑपरेट करता है। उसकी गैंग के लोग नीरज के इशारे पर उद्योगपतियों से वसूली करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ