Three Dead Bodies Found In A closed Room In Delhi: दिल्ली के डाबड़ी इलाके में एक घर से तीन लोगों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया गया। शनिवार शाम करीब साढ़े 6 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। मृतक की पहचान सोनू और अमित के तौर पर हुई है। दोनों भाई हैं। मरने वालों में एक शख्स इनका नौकर बताया जा रहा है।
दम घुटने से हुई मौत
मिली जानकारी के मुताबिक, सोनू और अमित इलाके में छोले-भठूरे की रेहड़ी लगाते थे। वे किराए पर डाबड़ी में रहते थे। शुरुआती जांच में मौत की वजह दम घुटना बताया जा रहा है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चलेगा।
कमरे के अंदर खुली थी एलपीजी गैस
बताया जाता है कि कमरे में एलपीजी गैस खुली पाई गई थी। ऐसे में मौत की एक वजह यह भी हो सकती है। फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर मौजूद है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ में ट्रिपल मर्डर का Video आया सामने, एक परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या
ग्रेटर नोएडा में बंद कमरे में मिली चार लाश
इससे पहले, ग्रेटर नोएडा में चार लोगों की बंद कमरे में लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। मरने वालों में दो भाई, एक उनकी बहन और एक भाई की पत्नी शामिल थीं। पुलिस ने बताया कि मौत दम घुटने की वजह से हुई है। मामला थाना इकोटेक-3 क्षेत्र का था।
हाथरस जिले के थे सभी मृतक
पुलिस के मुताबिक, कमरे के अंदर से गैस की बदबू आ रही थी। डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि प्रथम दृष्टया दम घुटने से मौत होने की संभावना प्रतीत हो रही है। मरने वाले सभी यूपी के हाथरस जिले के सिकंद्राराऊ के रहने वाले थे। उनके परिजनों को घटना के बारे में सूचना दे दी गई है।
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर, बंद कमरे में 2 युवतियों समेत 4 लाशें मिलने से हड़कंप
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
47 mins agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
9 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
20 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
21 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
23 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
23 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines