---विज्ञापन---

मौत की झूठी खबर फैलाकर बुरी फंसीं Poonam Pandey, मुंबई के थाने में दर्ज हुई शिकायत

FIR Against Poonam Pandey: पूनम पांडे के खिलाफ AICWA के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई है। इंडस्ट्री से कई लोग उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर चुके हैं।

---विज्ञापन---

FIR Against Poonam Pandey: पूनम पांडे (Poonam Pandey) का सच सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। AICWA के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने मुंबई के विखरोली पार्क साइट पुलिस स्टेशन में पूनम पांडे के फर्जी डेथ स्टंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम पर खुद एक लाइव वीडियो में बताया है कि उनकी मौत की खबर फर्जी है। उन्होंने बताया है कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से उनकी मौत नहीं हुई है।  पूनम पांडे का कहना है कि उन्होंने सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरुकता फैलाना के लिए ऐसा किया था। लेकिन पूनम पांडे (Poonam Pandey Fake death) का ये मजाक उनपर बहुत महंगा पड़ गया है। जब से ये बात सोशल मीडिया पर सामने आई है। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर कई लोग उनपर भड़क रहे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-Poonam Pandey का सिर्फ ड्रामा

पूनम पांडे के दोस्त हुए नाराज

---विज्ञापन---

अली गोनी ने भी पूनम पांडे (Poonam Pandey death Stunt) पर भड़कते हुए उन्हें और उनकी टीम को बॉयकॉट करने वाली बात कही थी। साथ ही पूनम की दोस्त राखी सावंत, शार्दूल पंडित, सायशा शिंदे ने भी वीडियो शेयर कर उन्हें लताड़ लगाई है। राखी सावंत का कहना है कि दोबारा ऐसा मजाक कभी मत करना। सायशा शिंदे ने भी उन्हें ब्लॉक कर दिया है। वहीं एकता कपूर ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराने की भी मांग की थी। इंडियन फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पंडित ने इस मामले पर अपना गुस्सा जाहिर किया। पूनम पांडे और उनकी टीम के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की।

https://www.instagram.com/reel/C24MBqzNQDD/?utm_source=ig_web_copy_link

---विज्ञापन---

मैनेजर ने दी थी मौत की खबर

बता दें, कल पूनम पांडे के मैनेजर ने उनकी मौत की जानकारी दी थी। उन्होंने उनके इंस्टाग्राम हैंडल से इस खबर को पोस्ट किया था। कुछ लोगों ने इसे तभी से फेक बताना शुरू कर दिया था। इसके बाद पूनम ने वीडियो के जरिए सबके सामने आकर अपने झूठ को कुबूल किया है। जिसे सुन सब हैरान हो गए हैं।

---विज्ञापन---

 

First published on: Feb 03, 2024 06:03 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola