---विज्ञापन---

ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर, बंद कमरे में 2 युवतियों समेत 4 लाशें मिलने से हड़कंप

ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में चार लोगों का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामला इकोटेक 3 थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

---विज्ञापन---

4 Dead Bodies Found In A Closed Room In Greater Noida : ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रहा है  यहां के इकोटेक- 3 पुलिस स्टेशन क्षेत्र के गारकपुर में शुक्रवार को एक बंद कमरे में चार लाशें पड़ी मिलने से हड़कंप मच गया है। इनमें से दो लाश युवक और दो लाश युवतियों की थी। आशंका जताई जा रही है कि चारों की मौत गैस लीक होकर दम घुटने की वजह से हुई।

---विज्ञापन---

पुलिस ने तोड़ा दरवाजा

मिली जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में दो सगे भाई, उनकी बहन और एक भाई की पत्नी शामिल है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर लाशों को बरामद किया। फिलहाल, पुलिस  मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, एक साथ चार लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया।

---विज्ञापन---

हाथरस जिले के रहने वाले थे मृतक

मिली जानकारी के मुताबिक, तुस्याना के रहने वाले पवन सिंह के मकान में किराए में रहने वाले चार लोग बंद कमरे में मृत अवस्था में पाए गए। उनकी पहचान चंद्रेश, राजेश, निशा और बबली के रूप में हुई है। निशा, चंद्रेश की पत्नी थी। वहीं, बबली चंद्रेश और राजेश की बहन थी। सभी हाथरस जिले के सिकंदराराऊ के सराय गांव के रहने वाले थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: लखनऊ में ट्रिपल मर्डर का Video आया सामने, एक परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या

मौके पर पहुंचे डीसीपी

---विज्ञापन---

बता दें कि प्रथम दृष्टया दम घुटने से मौत होने की संभावना प्रतीत हो रही है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को  घटना के बारे में जानकारी दे दी है। डीसीपी और पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद है। डीसीपी, सेंट्रल नोएडा ने कहा कि सभी तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कानून व्यवस्था संबधी कोई समस्या नहीं है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: यूपी: सिर पर हेलमेट और हाथ में दरांती, बैंक से 8.53 लाख नकद लूट ले गया शख्स

First published on: Feb 02, 2024 09:43 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola