ग्रेटर नोएडा के बाद अब दिल्ली में दम घुटने से मौत? बंद कमरे में मिली तीन लाशें

Three Dead Bodies Found In A Closed Room: दिल्ली के डाबड़ी इलाके में तीन लोगों का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह शव बंद कमरे के अंदर मिला है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है।

assam news

असम में 3 लोगों की मौत।

Three Dead Bodies Found In A closed Room In Delhi: दिल्ली के डाबड़ी इलाके में एक घर से तीन लोगों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया गया। शनिवार शाम करीब साढ़े 6 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। मृतक की पहचान सोनू और अमित के तौर पर हुई है।  दोनों भाई हैं। मरने वालों में एक शख्स इनका नौकर बताया जा रहा है।

विज्ञापन

दम घुटने से हुई मौत

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, सोनू और अमित इलाके में छोले-भठूरे की रेहड़ी लगाते थे। वे किराए पर डाबड़ी में रहते थे। शुरुआती जांच में मौत की वजह दम घुटना बताया जा रहा है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चलेगा।

कमरे के अंदर खुली थी एलपीजी गैस

विज्ञापन

बताया जाता है कि कमरे में एलपीजी गैस खुली पाई गई थी। ऐसे में मौत की एक वजह यह भी हो सकती है। फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर मौजूद है।

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में बंद कमरे में मिली चार लाश

इससे पहले, ग्रेटर नोएडा में चार लोगों की बंद कमरे में लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। मरने वालों में दो भाई, एक उनकी बहन और एक भाई की पत्नी शामिल थीं। पुलिस ने बताया कि मौत दम घुटने की वजह से हुई है। मामला थाना इकोटेक-3 क्षेत्र का था।

विज्ञापन

हाथरस जिले के थे सभी मृतक

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, कमरे के अंदर से गैस की बदबू आ रही थी। डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि प्रथम दृष्टया दम घुटने से मौत होने की संभावना प्रतीत हो रही है। मरने वाले सभी यूपी के हाथरस जिले के सिकंद्राराऊ के रहने वाले थे। उनके परिजनों को घटना के बारे में सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ