Delhi में कब होगी बारिश? आज 381 AQI और हल्का कोहरा; जानें अगले 7 दिन का वेदर अपडेट?

Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली में वायु प्रदूषण के साथ हल्का कोहरा छा रहा है। इससे तापमान गिरने से ठंड बढ़ रही है। बारिश होने से वायु प्रदूषण धुल सकता है। हालांकि दिल्ली सरकार कृत्रिम बारिश कराने पर विचार कर रही है, लेकिन प्राकृतिक बारिश कब होगी?

Smog In Delhi

Smog In Delhi

Delhi NCR Weather Forecast: राजधानी दिल्ली में देर से ही ठंड की एंट्री हो चुकी है। सुबह और शाम लोगों को हल्की ठिठुरन महसूस हो रही है। हल्का कोहरा छाने लगा है। हालांकि वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली-NCR की हवा जहरीली बनी हुई है, लेकिन सुबह-शाम की ठंड से तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी है। वायु प्रदूषण के कारण हवा जहरीली होने से दिल्ली सरकार ग्रैप के चारों फेज की पाबंदियां लागू कर चुकी है।

विज्ञापन

बच्चे घरों में बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। सरकारी कर्मचारी भी वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार से कृत्रिम बारिश कराने की अनुमति मांगी है, लेकिन प्राकृतिक बारिश कब होगी? लोगों को बारिश होने का इंतजार है। बेशक बारिश होने से ठिठुरन बढ़ेगी, लेकिन लोगों को वायु प्रदूषण और स्मॉग से राहत मिलेगी। आइए जानते हैं कि अगले एक हफ्ते तक दिल्ली-NCR में मौसम और वायु प्रदूषण का हाल कैसा रहने वाला है?

विज्ञापन

दिल्ली में बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान की ओर से आ रहा है, लेकिन भारत में इसका हल्का असर पड़ेगा। वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण भारत में बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हो रहा है। चक्रवाती तूफान के हालात बन रहे हैं। अगर यह मजबूती से बना तो इसके असर से 23 नवंबर तक मध्य भारत में बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

इसके एक्टिव होने के शुरुआती चरण में बिहार, झारखंड, ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा तक हवाएं चल रही हैं, लेकिन हवाओं की रफ्तार काफी धीमी होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज नहीं हो रही, लेकिन अगर चक्रवाती तूफान आया तो दिल्ली और पंजाब तक उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश होगी। दिल्ली में बारिश हुई तो लोगों को वायु प्रदूषण से राहत मिलेगी।

विज्ञापन

दिल्ली में कब छाएगा घना कोहरा?

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में अभी सुबह-शाम की हल्की ठंड है। आज दिल्ली की हवा साफ है और धूप भी खिल गई है। हल्का कोहरा छाने से आज 21 नवंबर 2024 की सुबह अधिकतम तापमान 22.31 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 12.05 डिग्री सेल्सियस और 26.99 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हवा में 29% नमी है और हवा की गति 29 किमी/घंटा है। सूरज सुबह 6:48 बजे उदय हुआ और शाम 5:25 बजे अस्त होगा।

बुधवार को सीजन की सबसे ठंडी सुबह रिकॉर्ड हुई। कल न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मंगलवार को यही तापमान 12.3 डिग्री रहा था। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में अभी मौसम साफ रहेगा। दिसंबर के पहले हफ्ते में दिल्ली में घना कोहरा छाने से भयंकर ठंड पड़ने के आसार हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ