Delhi minister Pravesh Verma

जब एक दिन के 'नायक' बने दिल्ली सरकार के मंत्री, प्रवेश वर्मा ने फोन पर 3 अधिकारियों को किया सस्पेंड

दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने बोर्ड के 3 जोनल कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें गंभीर अनियमितताएं, कार्य में लापरवाही और अधिकारियों के ड्यूटी पर देरी से पहुंचने के मामले दिखे। एक्शन लेते हुए उन्होंने 3 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जैसे ही प्रवेश वर्मा जल बोर्ड के जोनल ऑफिस में पहुंचे, कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मंत्री प्रवेश वर्मा सबसे पहले राजेंद्र नगर में जल बोर्ड के जोनल ऑफिस पहुंचे। जेड आरओ ऑफिस में नहीं थे। इस पर मंत्री भड़क गए। मंत्री वर्मा ने अधिकारी से कॉल पर बात की। मंत्री ने कहा कि जितेंद्र जी कहां है आप अभी? सारा आपका स्टाफ भी नहीं आया हुआ अभी तक। यहां पर जनता खड़ी हुई है। आपको सस्पेंड कर रहे हैं।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं, कार्य में लापरवाही और अधिकारियों के ड्यूटी पर देरी से पहुंचने के मामले सामने आए। हालात को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने राजेंद्र नगर जोन के जोनल रेवेन्यू अधिकारी को तत्काल प्रभाव से फोन पर ही सस्पेंड कर दिया। इसके बाद प्रवेश वर्मा कन्हैया नगर और अशोक विहार के जोनल रेवेन्यू ऑफिस गए। वहां भी यही हालात मिले।

विज्ञापन

पूरी खबर जानने के लिए देखिए वीडियो…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ