Delhi Metro: राजौरी गार्डन स्टेशन पर मेट्रो के सामने कूदी महिला, सुसाइड के पीछे की वजह जानने को जुटी पुलिस

Delhi Metro woman jump Rajouri Garden metro station death: दिल्ली के राजौरी गार्डन स्टेशन पर महिला ने मेट्रो के सामने कूदकर अपनी जान दे दी है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Delhi Metro: राजौरी गार्डन स्टेशन पर मेट्रो के सामने कूदी महिला, सुसाइड के पीछे की वजह जानने को जुटी पुलिस

Delhi Metro woman jump Rajouri Garden metro station death: दिल्ली के राजौरी गार्डन स्टेशन पर एक महिला ने मेट्रो ट्रेन के सामने रविवार शाम को कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। महिला ने सुसाइड क्यों किया। फिलहाल इस बारे में अभी जानकारी सामने नहीं है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि इस केस की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर फैली सनसनी

दरअसल, 40 वर्षीय महिला ने दिल्ली के राजौरी गार्डन स्टेशन पर मेट्रो के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे स्टेशन पर सनसनी फैल गई और मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले का संज्ञान लिया है। इस संबंध में पुलिस ने कहा कि जिस महिला ने मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या की है। उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या करने के मामले आते रहते हैं। अभी कुछ दिन पहले पंजाब एवं सिंध बैंक एक अधिकारी ने राजीव चौक स्टेशन पर मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ