दिवाली की भीड़ के बीच फिर बिग बॉस का घर बनी दिल्ली मेट्रो; दो औरतों में खूब चले लात-घूंसे और थप्पड़

One Another Day In Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में दिवाली के त्यौहार पर लोगों के घर जाने की चाहत में भीड़ बढ़ी और इसी भीड़ के बीच यहां सीट के लिए दो महिलाएं आपस में भिड़ गई। दोनों खूब लात-घूंसे और थप्पड़ चले।

Delhi Metro Fight

दिवाली पर लोगों की घर जाने कोशिश का इतना असर देखने को मिल रहा है कि राजधानी दिल्ली में जाम के हालात हैं। घर पहुंचने की इस उत्सुकता के बीच दिल्ली मेट्रो भी खचाखच भरी हुई देखी जा रही है। इसी भीड़ के बीच एक बार फिर वैसा ही कुछ देखने को मिला, जैसा कि अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। सामने आई एक तस्वीर में आप देख सकते हैं किस तरह एक बार फिर दिल्ली मेट्रो बिग बॉस का घर बन गई। यहां घर की दहलीज लांघकर आई दो महिलाओं ने न सिर्फ एक-दूसरी के लिए बुरा-भला कहा, बल्कि दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे और थप्पड़ चले।

गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले अक्सर यहां गाली-गलौज, मारपीट के ही नहीं, बल्कि कुछ अश्लील किस्म के घटनाक्रम के वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में दो दिन पहले वायरल हुए एक वीडियो में कुछ लोग मिलकर एक शख्स को पीटते नजर आए। पहले टोपी पहने एक शख्स एक बुजुर्ग के साथ मारपीट की तो लोग उसे रोकते रहे। इसके बाद पीछे से एक आदमी और आया तो उसने टोपी वाले को धोना शुरू कर दिया।

अब एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें दो महिलाओं के बीच मारपीट होते दिखाई दे रही है। पता चला है कि सीट को लेकर लड़कियों और महिलाओं के दो गुट चलती ट्रेन में भिड़ गए। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़ लिए और बात लात-घूंसों तो थप्पड़ों तक आ पहुंची। मेट्राे के लेडीज स्पेशल कोच में हुई इस फाइट को किसी महिला ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैप्चर किया और फिर सोशल मीडिया पर डाल दिया। अब तक इस पर लाखों की संख्या में व्यूज के अलावा तरह-तरह के कमेंट्स भी आए है। एक यूजर ने कमेंट किया है कि इंडियन मेट्रो में क्या क्या होता है। दूसरे ने लिखा है, ‘दिल्ली मेट्रो बिग बॉस से ज्यादा एंटरटेन करता है’। एक अन्य ने तो पीएम मोदी का वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा है कि वाह क्या सीन है।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ