Modi Cabinet 3.0: नई दिल्ली के ये दो मेट्रो स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर

Delhi metro update : राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह के चलते दिल्ली मेट्रो के केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास गेट बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नई दिल्ली की कुछ सड़कों को बंद किया है।

Delhi Metro Station

Delhi Metro Station (File Photo)

विज्ञापन

Delhi metro update : देश की 18वीं लोकसभा गठन के लिए राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है। जिसके चलते दिल्ली मेट्रो के केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास गेट बंद कर दिए गया है। दिल्ली मेट्रो के मुताबिक यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज की सुविधा फिलहाल उपलब्ध है।

 

Advertisment

नई कैबिनेट भी लेगी शपथ 

गौरतलब है कि 7 बजे से राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। नरेंद्र मोदी ने आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, उनक साथ नई कैबिनेट ने भी शपथ ली।ऐसे में नई दिल्ली के एरिया में वीवीआईपी मूवमेंट था। सड़कों पर व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा कारणों से मेट्रो स्टेशन बंद किए है। नई दिल्ली क्षेत्र में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बंद की ये सडकें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम के चलते नई दिल्ली क्षेत्र की कुछ सड़कों को बंद किया है और कुछ के रूट डायवर्ट किए हैं। एडवाइजरी जारी कर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के बताया था कि रविवार को रात 11 बजे तक संसद मार्ग (ट्रांसपोर्ट भवन और टी-पॉइंट रफी अहमद किदवई मार्ग के बीच), नॉर्थ एवेन्यू रोड, साउथ एवेन्यू रोड, कुशक रोड, राजाजी मार्ग, कृष्ण मेनन मार्ग, तालकटोरा रोड और पंडित पंत मार्ग बंद रहेंगे।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ