---विज्ञापन---

दिल्ली

Delhi mayor election: कल सुबह 11 बजे दिल्ली मेयर का चुनाव, यहां जानें उम्मीदवार, प्रक्रिया और सब कुछ

Delhi mayor election: कल सुबह 11 बजे दिल्ली मेयर (6 जनवरी 2023) का चुनाव है। मेयर के अलावा डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्य भी चुने जाएंगे। एमसीडी अधिकारियों के मुताबिक तीनों पदों के चुनाव के लिए अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर होंगे। बता दें चुनाव में एक पीठासीन अधिकारी होता है। जो […]

Delhi mayor election: कल सुबह 11 बजे दिल्ली मेयर (6 जनवरी 2023) का चुनाव है। मेयर के अलावा डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्य भी चुने जाएंगे। एमसीडी अधिकारियों के मुताबिक तीनों पदों के चुनाव के लिए अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर होंगे। बता दें चुनाव में एक पीठासीन अधिकारी होता है। जो चुनाव करवाता है।

चुनाव से पहले उपजा यह विवाद 

चुनाव से पहले गुरुवार को पीठासीन अधिकारी को लेकर आप और उपराज्यपाल आमने-सामने आ गए हैं। दरअसल, उपराज्यपाल ने बीजेपी की पार्षद सत्या शर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है। जबकि दिल्ली सरकार ने पीठासीन अधिकारी के लिए आम आदमी पार्टी के पार्षद मुकेश गोयल के नाम का प्रस्ताव उप राज्यपाल को भेजा था।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी से मिले यूपी CM योगी आदित्यनाथ, इन मुद्दों पर हुई बात

इस बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर चुनाव होगा 

बीजेपी की पार्षद सत्या शर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने पर आप पार्टी ने आपत्ति जाहिर की है। गौरतलब है कि मेयर का चुनाव उत्तरी दिल्ली के सिविक सेंटर पर चौथे फ्लोर पर होगा। पीठासीन अधिकारी का काम होगा कि शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम में मेयर का चुनाव करवाए। चुनाव होने से पहले कल सभी पार्षद शपथ लेंगे। फिर मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव होगा।

---विज्ञापन---

मेयर पद के उम्मीदवार

  • रेखा गुप्ता (बीजेपी)
  • शैली ओबेरॉय (आप)

डिप्टी मेयर के उम्मीदवार

  • कमल बागड़ी (बीजेपी)
  • आले मोहम्मद इकबाल (आप)

स्टैंडिंग कमेटी पद के उम्मीदवार

  • कमलजीत शेहरावत, गजेन्द्र दराल और पंकज लूथरा (बीजेपी)
  • आमिल मलिक, रमिंदर कौर, मोहिनी जीनवाल और सारिका चौधरी (आप)

यह है कलर कोड

  • वाइट बैलेट पेपर से मेयर चुनाव
  • डिप्टी मेयर चुनाव के लिए ग्रीन बैलेट
  • स्टैंडिंग कमेटी मेंबर्स के लिए पिंक बैलेट पेपर

यह भी जानें

गौरतलब है के मेयर चुनाव में 13 नामित विधायक भी वोट डालेंगे। इसके अलावा 10 सांसदों को वोटिंग का अधिकार है। 3 राज्यसभा सांसद वोट डालें। कुल 274 लोग चुनाव में वोट डालने वाले हैं।

और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Jan 05, 2023 06:06 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola