Delhi Mahila Samriddhi Scheme Cabinet Note: दिल्ली में आज महिला दिवस के अवसर पर भाजपा महिला समृद्धि योजना लागू कर दी। इसका फैसला आज होने वाली दिल्ली कैबिनेट मीटिंग में लिया गया। कैबिनेट मीटिंग में महिला समृद्धि योजना के रजिस्ट्रेशन की तारीख पर मुहर लगी। JLN के मंच से JP Nadda रजिस्ट्रेशन की तारीख का ऐलान कर सकते हैं। इससे पहले योजना का कैबिनेट नोट सामने आया है, जिसमें उस शर्तों का जिक्र है, जिन्हें पूरा करने वाली महिलाओं को ही योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 जीतने के लिए भाजपा ने घोषणा की थी कि अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार आई तो वह महिला समृद्धिध योजना को दिल्ली में लागू करेगी और इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे। अब इस स्कीम को लागू करने का समय है तो आइए जानते हैं कि किन शर्तों को पूरा करने पर महिलाओं को पैसे मिलेंगे? स्कीम के दायरे में कौन-सी महिलाएं आएंगी और कौन-सी नहीं आएंगी?
यह भी पढ़ें:Watch: गुजरात में राहुल गांधी-PM मोदी एक साथ क्यों? क्या कहती है News24 की स्पेशल रिपोर्ट
स्कीम के फायदे के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन
कैबिनेट नोट के अनुसार, शुरुआत में BPL कार्ड धारकों को ही महिला सम्मान योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए पहली शर्त यह है कि जिन BPL कार्ड धारक महिलाओं को इस योजना का लाभ लेना है, वह दूसरी किसी और सरकारी योजना का लाभ न ले रही हो। जिन महिलाओं को स्कीम का लाभ चाहिए, उनकी उम्र 21 साल से 60 साल के बीच में होनी चाहिए। स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा।
दिल्ली में BPL कार्ड के लिए पात्रता मानदंड
– आवेदक को कम से कम 5 साल तक दिल्ली का निवासी होना चाहिए।
– आवेदक के पास आधार नंबर होना चाहिए।
– आवेदक के पास दिल्ली के किसी बैंक में खाता होना चाहिए, जो आधार नंबर से लिंक हो।
यह भी पढ़ें:एकनाथ शिंदे को CM फडणवीस से एक और झटका, पद से हटाए गए डिप्टी CM के करीबी
रजिस्ट्रेशन के लिए अनिवार्य शर्ते
– 3 लाख रुपये प्रति वर्ष तक की आय के लिए SDM या राजस्व विभाग के किसी अधिकारी से प्रमाणित आय प्रमाण पत्र।
– 1 लाख रुपये प्रति वर्ष से कम आय के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्ड।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
14 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 hr agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
4 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
7 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
8 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
8 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
10 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
10 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
16 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines