BJP- Congress PM Modi, Rahul Gandhi
विज्ञापन

Watch: गुजरात में राहुल गांधी-PM मोदी एक साथ क्यों? क्या कहती है News24 की स्पेशल रिपोर्ट

PM Modi Rahul Gandhi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रे सांसद राहुल गांधी दोनों गुजरात के दौरे पर हैं। दोनों 2 दिन गुजरात में रहेंगे और कल महिला दिवस की शाम को वापस दिल्ली लौट आएंगे, लेकिन दोनों नेताओं के एक साथ गुजरात दौरे की सियासी गलियारों में खूब चर्चा है।

Modi-Rahul Gujarat Visit Inside Story: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दोनों आज गुजरात में हैं। दोनों आज से गुजरात के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी तो 7 दिन में दूसरी बार गुजरात गए हैं। पहले दौरे में प्रधानमंत्री मोदी ने वनतारा की सैर की। लॉयन सफारी का लुत्फ उठाया। वहीं अब दूसरे दौरे में महिला दिवस स्पेशल प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे और जनसभा करेंगे।

वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी जनसंपर्क करने गुजरात गए हैं। वे जहां पार्टी नेताओं और अधिकारियों से बैठक करके गुजरात कांग्रेस की वर्किंग की समीक्षा करेंगे, वहीं 8 और 9 मार्च को गुजरात में होने वाले कांग्रेस के महाधिवेशन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के साथ-साथ केंद्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली के दौरे पर भी हैं। दोनों गुजरात पहुंच गए हैं और तय शेड्यूल के अनुसार अपना-अपना काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात के नवसारी-सूरत इलाके में रहेंगे और कल दादरा नगर हवेली चले जाएंगे। वहीं राहुल गांधी कल अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। सियासी गलियारों में चर्चा है कि दोनों का एक साथ गुजरात जाना महज इत्तेफाक है और दोनों जनसंपर्क के लिए गुजरात पहुंचे हैं। आइए देश के दोनों बड़े राष्ट्रीय दलों के 2 दिग्गज नेताओं के एक साथ गुजरात दौरे पर News24 की स्पेशल रिपोर्ट क्या कहती है?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ