एकनाथ शिंदे को CM फडणवीस से एक और झटका, पद से हटाए गए डिप्टी CM के करीबी

Devendra Fadnavis Eknath Shinde News: एकनाथ शिंदे को देवेंद्र फडणवीस ने एक झटका दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने उप-मुख्यमंत्री के करीबी अजय अशर को पद से हटा दिया है। अजय को खुद एकनाथ शिंदे ने पद पर निुयक्त किया था, जिन्हें अब पदमुक्त कर दिया गया है।

Eknath Shinde, Devendra Fadnavis

देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे। (File Photo)

Fadnavis Removed Eknath Shinde Close One from Post: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी CM एकनाथ शिंदे को एक और झटका दिया है। फडणवीस ने उनके करीब अजय अशर को ‘मित्र’ संस्था के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है। महाराष्ट्र सरकार ने नीति आयोग के तर्ज पर मित्र यानी MITRA (Maharashtra institute for transformation) बनाया है। साल 2022 में एकनाथ शिंदे ने अपने करीबी अजय अशर को इस संस्था का उपाध्यक्ष बनाया था, जिसे आज मुख्यमंत्री फडणवीस ने हटाकर एकनाथ शिंदे को झटका दिया। अजय अशर बिल्डर और अशर ग्रुप के चेयरमैन हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आदेश की कॉपी का पेज-1

विज्ञापन

2 नए नेताओं को बना दिया उपाध्यक्ष

बता दें कि अजय अशर को पद से हटाने के साथ ही 2 नए नेताओं को नियुक्त भी कर दिया। नई नियुक्ति का आदेश भी जारी हो गया है। नए उपाध्यक्षों के नाम दिलीप वलसे पाटिल और जगजीत सिंह पाटिल हैं।

दिलीप वलसे अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP के नेता है। जगजीत सिंह भाजपा नेता हैं। इसके अलावा MITRA संस्था में पहले से अपॉइंट राजेश क्षीरसागर को रिटेन भी किया गया है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आदेश की कॉपी का पेज-2

फडणवीस और शिंदे मे चल रही कलह?

सियासी गलियारों में चर्चा है कि जब से नई सरकार बनी है, तब से देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच कलह चल रही है। मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के बीच मतभेद चल रहा है। हालांकि फडणवीस ने मतभेद की अटकलों को खारिज कर दिया था और कहा कि जो हम दोनों जानते हैं, वे ऐसा नहीं सोचते। उन्हें पता है कि जब हम दोनों साथ होते हैं तो हम दोनों क्या करते हैं और क्या कर सकते हैं? लोगों को भी कहानियां बनानी आती हैं और हम दोनों में मतभेद की बातें भी सिर्फ कहानियां हैं, लेकिन फडणवीस द्वारा एकनाथ शिंदे के करीबियों के खिलाफ लिए जा रहे फैसले कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आदेश की कॉपी का पेज-3

 

विज्ञापन

खबर अपडेट हो रही है…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ