Live Delhi Laxami Nagar Election Result 2025: लक्ष्मी नगर में BJP ने दोहराई जीत

LIVE Delhi लक्ष्मी नगर Chunav Results 2025 Latest News Updates: दिल्ली चुनाव के नतीजे आज सामने आ रहे हैं। वहीं पूर्वी दिल्ली की लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट पर कौन जीता है?

delhi Laxami Nagar election results 2025

दिल्ली लक्ष्मीनगर विधानसभा चुनाव 2025

Live Delhi Laxami Nagar Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद अब नतीजों का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। वहीं आज शाम यह इंतजार खत्म हो जाएगा। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के नतीजे आज सामने आ रहे हैं। इसी बीच पूर्वी दिल्ली की कई सीटें भी चर्चा में हैं। वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। अभी तक की काउंटिंग में BJP के अभय कुमार वर्मा जीत गए हैं। वहीं, AAP के बी बी त्यागी को हार मिली है।

विज्ञापन
लक्ष्मी नगर विधानसभा प्रत्याशी का नाम पार्टी
जीत अभय कुमार वर्मा BJP
हार बी बी त्यागी AAP

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 37 साल तक क्यों नहीं हुए विधानसभा चुनाव? पहले चुनाव में बीजेपी ने रचा था इतिहास

विज्ञापन

किसको मिला टिकट?

लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट पर सभी पार्टियों ने अपने बेस्ट कैंडिडेट उतारे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा विधायक अभय वर्मा को दोबारा यहां से टिकट दिया है, तो कांग्रेस ने सुमित शर्मा को अपना चुनावी उम्मीदवार चुना है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने पूर्व बीजेपी नेता बीबी त्यागी को लक्ष्मी नगर से टिकट दिया है।

2020 में कौन जीता?

2020 के विधानसभा चुनाव में लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट से BJP नेता अभय वर्मा ने 125,000 मतों से जीत हासिल की थी। वहीं AAP के नितिन त्यागी 95,00 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि लक्ष्मी नगर सीट पर कभी जीत रिपीट नहीं हुई है।

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव विजेता पार्टी
2008 डॉ. एके वालिया कांग्रेस
2013 विनोद कुमार बिन्नी AAP
2015 नितिन त्यागी AAP
2020 अभय वर्मा BJP

2008 के बाद बनी नई सीट

2008 में परिसीमन होने के बाद लक्ष्मी नगर सीट अस्तित्व में आई थी। हालांकि इस सीट पर जीत का कोई फिक्स रिकॉर्ड नहीं है। 2008 के बाद लक्ष्मी नगर में किसी भी प्रत्याशी की जीत रिपीट नहीं हुई है।

लक्ष्मी नगर में कुल मतदाता

दिल्ली का मशहूर अक्षरधाम इलाका भी इसी विधानसभा का हिस्सा है। 2020 के आंकड़ों की मानें तो लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट पर 221,792 कुल मतदाता हैं। इनमें 123,595 और 98,024 पुरुष मतदाता शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ