दिल्ली में कुचिपुड़ी नृत्य नाटिका में नृत्यांगना अरुणिमा कुमार ने दिखाया ‘समर्पण’, भव्य प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

दिल्ली के हैबिटेट सेंटर में शनिवार को कुचिपुड़ी नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया था. इस प्रस्तुति में नृत्यांगना अरुणिमा कुमार और उनके शिष्यों ने मिलकर कुचिपुड़ी नृत्य का भव्य प्रदर्शन किया. इस कार्यक्रम में BAG फिल्म की सीएमडी अनुराधा प्रसाद मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची थीं.

anuradha prasad
विज्ञापन

आज दिल्ली के हैबिटेट सेंटर में प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना अरुणिमा कुमार और उनके शिष्यों द्वारा कुचिपुड़ी नृत्य नाटिका “समर्पण” का भव्य प्रदर्शन किया गया. इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला, सुधा मूर्ति, ब्रिटेन हाई कमीशन के प्रतिनिधि और BAG Films की सीएमडी अनुराधा प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थीं.

लॉर्ड कृष्णा, लार्ड शिवा और मां शक्ति पर आधारित कुचिपुड़ी नाटिका प्रस्तुत की

अरुणिमा कुमार, जो कि भारत में जन्मी हैं, कुचिपुड़ी नृत्य में माहिर होने के साथ-साथ अपनी डांस कंपनी AKDC (अरुणिमा कुमार डांस कंपनी)भी चलाती हैं. उन्होंने और उनके शिष्यों ने आज के कार्यक्रम में लॉर्ड कृष्णा, लार्ड शिवा और मां शक्ति पर आधारित कुचिपुड़ी नृत्य नाटिका प्रस्तुत की. इस प्रस्तुति में भारतीय शिष्यों के साथ कई विदेशी छात्रों ने भी हिस्सा लिया, जिससे यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय रंग भी ले गया.

Advertisment

गुरु अरुणिमा कुमार का योगदान और अंतरराष्ट्रीय पहचान

गुरु अरुणिमा कुमार ने भारत के अलावा विदेशों में भी अपनी अकादमी खोली है, जिसमें विदेशी छात्र कुचिपुड़ी नृत्य सीख रहे हैं. उनके योगदान को देखते हुए उन्हें किंग चार्ल्स तृतीय द्वारा मानद ब्रिटिश साम्राज्य पदक (BEM) से सम्मानित किया गया. वे पहली कुचिपुड़ी नृत्यांगना बनीं है, जिन्होंने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया है.

AKDC के माध्यम से अरुणिमा कुमार ने यूके, भारत और पोलैंड में 4 से 50 साल तक के कई छात्रों को प्रशिक्षित किया है. उनका काम केवल कुचिपुड़ी की परंपरा को संरक्षित करना ही नहीं बल्कि इसे अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना भी है.

मुख्य अतिथियों की प्रतिक्रियाएं

राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने गुरु अरुणिमा कुमार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनका नाम पद्मभूषण के लिए प्रस्तावित किया जाना चाहिए. वहीं, सुधा मूर्ति ने प्रस्तुतियों को बेहद खूबसूरती और अनुशासन के साथ प्रदर्शित होने पर जोरदार तारीफ की.

विज्ञापन

क्या बोलीं गुरु अरुणिमा कुमार?

गुरु अरुणिमा कुमार ने न्यूज 24 से बातचीत में कहा कि वे कुचिपुड़ी नृत्य परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए वर्षों से मेहनत कर रही हैं और सरकार को भी इस परंपरा के प्रोत्साहन के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए. आज की इस भव्य प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और साबित किया कि कुचिपुड़ी नृत्य केवल एक कला नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का जीवंत प्रतीक है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ